'इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा, कांग्रेस 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त' सीएम नीतीश का बड़ा हमला

Updated on 02-11-2023 02:28 PM
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। सीएम नीतीश ने पटना में गुरुवार को कहा कि 'कांग्रेस पार्टी को विपक्षी एकता से कोई मतलब नहीं है। आजकल 'इंडिया' को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है। हम सबको एकसाथ लेकर चलते हैं। कांग्रेस 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन पर कतई ध्यान नहीं दे रही है।'

कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं: नीतीश

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन बन गया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन में ज़्यादा इंटरेस्ट नहीं है। अभी पांच राज्यों में चुनाव है। कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान उसी पर है। अभी गठबंधन को लेकर आगे की कोई चर्चा नहीं हो रही है। चुनाव के बाद सबको फिर से बुलाया जाएगा।

बीजेपी पर भी नीतीश ने साधा निशाना

मीडिया के बात करते हुए नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र की सरकार को आज़ादी से मतलब नहीं है। बापू को बीजेपी वाले भुलवाना चाह रहे हैं। ये लोग देश का इतिहास बदलना चाह रहे हैं।


बिहार में हम लोग एक साथ 6 पार्टी: नीतीश

बिहार के सीएम ने कहा कि मीडिया वालों के हम प्रशंसक हैं। मीडिया के लोगों का हम अभिनंदन करते हैं। आपलोगों को बर्बाद और कंट्रोल किया जा रहा। आप जो लिख रहे कोई नहीं छापने देगा। आप पर कब्जा कर लिया गया है। हम पार्लियामेंट में जब बोलते थे, जब एमपी थे, तब अख़बार में सबसे आगे मेरी बात छपती थी। बिहार में हमलोग छह पार्टी एक साथ हैं ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.