प्रॉपर्टी का नया हब बना नोएडा! एयरपोर्ट, सेमीकंडक्टर प्लांट, एक्सप्रेसवे...यूं ही नहीं बढ़ रही जमीन की कीमत

Updated on 06-10-2024 12:45 PM
नई दिल्ली: पहले जब भी बड़े शहरों में प्रॉपटी खरीदने की बात आती थी, दिल्ली और मुंबई के नाम सामने आते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से तस्वीर बदल रही है। देश-दुनिया के लोग रहने और कारोबार के लिए उत्तर प्रदेश और एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि नोएडा में जमीन की कीमत आसमान छूने लगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तिमाही के आधार पर साल 2024 में यहां जमीन की कीमत में 7 फीसदी का उछाल आया है।

नोएडा एनसीआर के प्रमुख शहरों में आता है। दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस शहर में पिछले कुछ सालों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे बदलाव जिसने न केवल कारोबार को गति दी है, बल्कि रोजगार के भी मौके बढ़ रहे है। देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी यहीं बन रहा है। इसके अगले साल अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं सेमीकंडक्टर और कई सेक्टर से जुड़ी कंपनियां भी नोएडा में अपने प्लांट लगाने जा रही हैं।

रियल एस्टेट में बूम


नोएडा में हो रहे विकास को देखते हुए यहां रियल एस्टेट में बूम आ गया है। पहले जहां किफायती मूल्य के प्रोजेक्ट ज्यादा हुआ करते थे, वहीं इस प्रीमियम लग्जरी रेंज के प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं। डेवलपर्स 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम लग्जरी प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं। यह बदलाव मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और लक्जरी लाइफ जीने की बढ़ती इच्छा बताता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.