UP में इस साल सबसे ज्यादा डेंगू मरीज नोएडा में, 28 साल की महिला डॉक्टर की मौत के बाद बढ़ी मुस्‍तैदी

Updated on 06-09-2023 01:06 PM
प्रवेंद्र सिकरवार, नोएडा: सेक्टर-27 के निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान होम्योपैथी डॉक्टर की मौत डेंगू (Dengue Death News) की वजह से ही हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। इस साल डेंगू से होने वाली जिले में यह पहली मौत है। सोमवार देर शाम महिला डॉक्टर की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी मौत की वजह डेंगू होना मान लिया है। सेक्टर-122 निवासी होम्योपैथी डॉक्टर को इलाज के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रैपिड टेस्ट के बाद रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उनको सेक्टर-29 के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला डॉक्टर की रविवार की शाम मौत हो गई। इस साल प्रदेश में सबसे अधिक डेंगू के मरीज गौतमबुद्धनगर में मिले हैं।

सेक्टर-122 निवासी 28 वर्षीय होम्योपैथी डॉक्टर अक्षिता सिंह की रविवार को डेंगू से मौत हुई थी। महिला होम्योपैथी डॉक्टर की मौत के बाद मलेरिया विभाग के अधिकारी सेक्टर-122 में पहुंचे। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया और सेक्टर में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। आरडब्ल्यूए की एक निगरानी समिति बनाकर डेंगू संदिग्ध मरीजों की सूचना देने के लिए मलेरिया विभाग ने कहा है। मंगलवार को शहर में डेंगू के 10 नए मरीज मिलने से संख्या 289 हो गई है। जनवरी से अब तक शहर में 5500 लोगों की एलाइजा जांच होने के बाद इतने डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। हर रोज डेंगू मरीज शहर में मिल रहे हैं। मलेरिया विभाग ने लार्वा मिलने पर अलग-अलग संस्थानों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है।

ब्लड बैंक हैं पर्याप्त प्लेटलेट्स

ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो में 27 ब्लड बैंक हैं। सभी जगह पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स मौजूद हैं। इसकी नियमित तौर पर जांच भी की जा रही है। प्लेटलेट्स को लेकर अभी बहुत ज्यादा मांग नहीं आई है। ब्लड बैंक प्रभारियों को पहले से ही प्लेटलेट्स के इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

बीते 6 साल में डेंगू मरीजों के आंकडे

2023 - 289 (5 सितंबर तक)
2022- 434
2021- 667
2020- 27
2019- 40
2018- 28


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.