नोकिया का टॉयलेट पेपर, सोनी का राइस कुकर, एलजी की फेशियल क्रीम... कभी सुना है नाम

Updated on 27-10-2024 03:25 PM
नई दिल्ली: सैमसंग, एलजी, सोनी और नोकिया की पहचान आज दुनियाभर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनियों के रूप में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कंपनियों का पहला प्रॉडक्ट कुछ और था। मसलन दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने ग्रॉसरी स्टोर से शुरुआत की थी। इसी तरह एलजी का पहला प्रॉडक्ट फेशियल क्रीम थी। जापान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी ने राइस कुकर के साथ शुरुआत की थी। इसी तरह मोबाइल बनाने वाली कंपनी नोकिया का पहला प्रॉडक्ट टॉयलेट पेपर था।

लग्जरी कार बनाने वाली इटली की दिग्गज कंपनी लैंबोर्गिनी का पहला प्रॉडक्ट ट्रैक्टर था। इसी तरह जापान की दिग्गज ऑटो कंपनी टोयोटा ने ऑटोमैटिक लूम के साथ शुरुआत की थी। कोलगेट शुरुआत में साबुन और कैंडल्स बेचती थी। इसी तरह फर्नीचर बेचने वाली स्वीडन की कंपनी आइकिया का पहला प्रॉडक्ट फाउंटेन पेन था। जूलरी बेचने वाली कंपनी टिफनी एंड कंपनी की शुरुआत स्टेशनरी से हुई थी। दिग्गज ऑनलाइन कंपनी ऐमजॉन ने किताबें बेचकर धंधा शुरू किया था। बीएमडब्ल्यू शुरुआत में एयरक्राफ्ट इंजन बनाया करती थी।

सिरप बनाती थी कोका-कोला


अमेरिका की दिग्गज ऑटो कंपनी फोर्ड का पहला प्रॉडक्ट क्वाड्रिसाइकल था। लैपटॉप बनाने वाली कंपनी एचपी ने ऑडियो ओसिलेटर से शुरुआत की थी जबकि होंडा का पहला प्रॉडक्ट बाइसाइकिल ऑक्जिलरी इंजन था। अमेरिका की दिग्गज फूड चेन मैकडॉनल्ड ने हॉट डॉग से शुरुआत की थी जबकि आज उसकी पहचान बर्गर से है। अमेरिका की दिग्गज बेवरेजेज कंपनी कोका-कोला पहले सिरप बनाती थी जबकि लॉरियाल ने हेयर डाई से शुरुआत की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.