राज्य सभा की एक सीट के लिए आज से लिए जाएंगे नामांकन पत्र

Updated on 14-08-2024 12:06 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्य सभा की रिक्त हुई एक सीट पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र लेने का दौर शुरू होगा। आवश्यकता पड़ने पर तीन सितंबर को कराया जाएगा। नामांकन पत्र को 21 अगस्त को दोपहर तीन बजे तक इन्हें स्वीकार किया जाएगा। 26 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
सिंधिया ने दिया है इस्‍तीफा
उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद चार जून 2024 को राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था, जिसके कारण सीट रिक्त हुई है। इस कारण इस सीट पर चुनाव करवाना पड़ रहा है।
3 सितंबर को ही परिणाम
  • मध्‍य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में राज्य सभा निर्वाचन के लिए सात अगस्त को अधिसूचना जारी हो चुकी है।
  • 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
  • अनुपम राजन ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार 5 बजे से मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
भाजपा के प्रत्याशी का निर्वाचित होना तय
230 सदस्यीय विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी का निर्वाचित होना तय है। पार्टी की सदस्य संख्या 163 है। जबकि, कांग्रेस के सदस्य 64 और एक भारतीय आदिवासी पार्टी से है। शिवराज सिंह चौहान और रामनिवास रावत के अपने स्थान से त्यागपत्र देने के कारण दो स्थान रिक्त हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.