नूर अहमद ILT20 से 12 महीने के लिए बैन : प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया, रिटेंशन की पेशकश को ठुकराया था

Updated on 21-02-2024 02:13 PM

अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) से 12 महीने के लिए बैन किया गया है। उन्हें लीग के प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए बैन किया गया है।

19 साल के नूर ने लीग के दूसरे सीजन के लिए शारजाह वॉरियर्स के रिटेंशन नोटिस पर साइन करने से इनकार कर दिया था। नूर ने ILT20 के मौजूदा सीजन में हिस्सा भी नहीं लिया। ऐसे में लीग की अनुशासन समिति ने उन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।

क्या है पूरा मामला ?
शारजाह वॉरियर्स ने नूर अहमद को इंटरनेशनल लीग टी-20 के पहले सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया था। फ्रेंचाइजी ने नूर को कॉन्ट्रैक्ट एक और साल बढ़ाने की पेशकश की थी, लेकिन अफगान खिलाड़ी ने सीजन 2 के लिए रिटेंशन नोटिस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

ऐसे में फ्रेंचाइजी ने अनुशासन समिति से खिलाड़ी से शिकायत की थी। लीग की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति में लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट, सुरक्षा और भ्रष्टाचार विरोधी प्रमुख कर्नल शामिल हैं।

20 महीन के लिए बैन करने की सिफारिश, फिर घटाया
आजम और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सदस्य जायद अब्बास ने मामले की जांच की और दोनों पक्षों को अलग-अलग सुना। नूर और शारजाह वॉरियर्स और उनके सामने मौजूद सबूतों की जांच करने पर उन्होंने नूर पर 12 महीने के प्रतिबंध का अपना अंतिम फैसला सुनाया।

समिति ने पहले 20 महीने के प्रतिबंध की सिफारिश की थी, लेकिन इस तथ्य को ध्यान में रखा कि खिलाड़ी समझौते पर हस्ताक्षर करने के समय नूर नाबालिग था और उसने समिति को बताया कि उसके एजेंट ने उसे अनुबंध की पूरी शर्तों के बारे में सूचित नहीं किया था। उनके मूल प्रतिबंध से आठ महीने की छूट दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.