दिलबर और कमरिया के लिए नोरा को नहीं मिली फीस:बोलीं- खाने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन वो समय खुद को साबित करने का था

Updated on 02-11-2024 04:55 PM

नोरा फतेही ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 2018 की फिल्म सत्यमेव जयते के सॉन्ग दिलबर से की। इस गाने को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं यूट्यूब पर एक बिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। हालांकि, नोरा को इसके लिए पैसे नहीं मिले। एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया कि जब उन्हें दिलबर और कमरिया का ऑफर मिला, तब वे इंडिया छोड़ने का सोच रही थीं। लेकिन फिर उन्हें लगा कि यह खुद को साबित करने का समय है। मेलबर्न के इंडियन फेस्टिवल में बात करते हुए नोरा ने कहा, 'इन गानों को मुझे अपनी शर्तों पर करना था। जब मैं निर्माताओं से मिली, तो मुझे कोई पैसा नहीं मिला। मैंने मुफ्त में किया, क्योंकि मैंने सोचा कि ये पैसे कमाने का नहीं, बल्कि खुद को साबित करने और नाम बनाने का समय है। साथ ही अच्छे लोगों के साथ काम करने का समय है।’

नोरा ने कहा, ‘सत्यमेव जयते फिल्म में जॉन अब्राहम थे। जबकि स्त्री को दिनेश विजान बना रहे थे। ये दोनों ही मौके मेरे लिए बहुत बड़े थे, इसलिए मैंने भी उस समय पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हालांकि, मुझे उस समय पैसों की जरूरत थी। लेकिन फिर भी मैंने सोचा कि कोई बात नहीं पहले नाम और फिर पैसे।’ नोरा की मानें तो वह दोनों गानों में कुछ नया करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘जब मैं फिल्म के निर्माताओं से मिली, तो मैंने कहा हम इसे एक आइटम नंबर बना सकते हैं। लेकिन इन गानों में कुछ ऐसा करना है कि लोग अपने परिवार के साथ भी इस सॉन्ग को देख सकें, इसलिए मैंने इन गानों में हॉट सीन के बजाए कोरियोग्राफी को ज्यादा महत्व दिया। इतना ही नहीं दिलबर के डांसरों को एक हफ्ते तक ट्रेनिंग दी, ताकि वे उनके स्टेप्स के साथ चल सकें।’

नोरा ने कहा, ‘दिलबर गाने के लिए जो कपड़े मुझे मिले थे। मैने उसे पहनने से मना कर दिया, क्योंकि वह बहुत छोटे थे। मैं समझती हूं, ये एक सेक्सी गाना है। लेकिन हम इसे वल्गर नहीं बनाना चाहिए। इसके बाद मेरे लिए नई ड्रेस लगाई गई, जिसमें मैं काफी कंफर्टेबल थी।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.