उत्तर बस्तर कांकेर : विश्व क्षय दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
Updated on
24-03-2023 09:03 PM
विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में क्षय रोग (टीबी.) के बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला चिकित्सालय कांकेर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाष खरे द्वारा टीबी जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खरे ने बताया कि जिले में क्षय रोग के प्रति जागरूकता हेतु जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 21 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से टीबी रोग के बचाव एवं उपाय के संबंध में जानकारी दिया जावेगा। इसके अलावा संदेहास्पद मरीजों का जांच एवं उपचार भी किया जावेगा। जिले में 2022 में 10229 संदेहास्पद मरीजों का जांच किया गया, जिसमें 1051 मरीज मिले, उसका निशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डाॅ के. के. ध्रुव ने बताया कि टीबी रोग का मरीज 06 से 08 माह तक नियमित रूप से दवा का सेवन करने से पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खरे द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को टीबी के लक्षण दिखाई देने पर वे तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सक के सलाह से टीबी की जांच अवश्य करायें। इस अवसर पर एसडीएम श्री धनंजय नेताम, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. एस.के. सोनी, एवं डॉ. ओ.पी. शंखवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…