उत्तर बस्तर कांकेर : कृषक चैनुराम नरेटी का ट्रैक्टर ट्राली खरीदने का सपना हुआ साकार
Updated on
12-04-2023 10:45 PM
अंतागढ़ विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम भैंसासुर निवासी चैनुराम नरेटी अब ट्रेक्टर ट्राली का मालिक बन चुका है। ट्रैक्टर ट्राली होने से स्वयं के कृषि कार्य के अलावा आसपास गांव में भी कृषि से संबंधित कार्य कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करने में मदद मिल रहा है। कृषक चैनूराम नरेटी ने कहा कि ट्रैक्टर खरीदने का मेरा सपना साकार हुआ है। अब मैं स्वयं ट्रेक्टर चलाता हूॅं, जिससे मुझे प्रतिमाह 35 से 40 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त हो रही है, जिसमें से प्रतिमाह 21 हजार रूपये का किस्त भी जमा कर रहा हूॅं। जिला अंत्यावसायी विकास समिति कांकेर द्वारा जिले में विभिन्न स्वरोजगार योजना के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्गों के आर्थिक विकास की व्यक्तिमूलक योजनाओं का संचालन कर स्वरोजगार हेतु वित्तीय ऋण भी प्रदान किया जाता है तथा बेरोजगार युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाकर स्वावलंबी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम भैसासुर निवासी कृषक चैनुराम नरेटी 10वीं उत्तीर्ण है तथा किसान परिवार से है। कृषक ने बताया कि उनके पास पहले ट्रेक्टर नहीं होने के कारण गांव व अन्य आसपास के व्यक्तियों से ट्रैक्टर किराया पर लेकर कृषि कार्य करता था, जिससे खेती कार्य करने में अधिक खर्च होता था। मेरा सपना था कि स्वयं का ट्रेक्टर ट्राली हो परन्तु मेरे पास ट्रैक्टर ट्राली खरीदने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं था। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा ट्रैक्टर ट्राली योजना के लिए स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित किया गया था, इसी के आधार पर मेरे द्वारा जिला अंत्यावसायी कार्यालय में सम्पर्क कर आवेदन जमा किया गया। चयन समिति की बैठक में इकाई लागत 10.63 लाख रुपये के लिये चयन किया जाकर ऋण स्वीकृत किया गया। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के उपरान्त मुझे मेरे पसंद अनुसार ट्रेक्टर ट्राली प्रदाय किया गया, जिससे मैं स्वयं का कृषि कार्य करने के अलावा आसपास के गांव में भी कृषि कार्य कर रहा हॅॅू। मैं शासन एवं अंत्यावसायी विभाग कांकेर का बहुत-बहुत आभारी हूॅ जिन्होंने मेरा सपना पूरा किया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…