उत्तर बस्तर कांकेर : सड़क दुर्घटना में मृत्यु एवं घायल होने पर आर्थिक सहायता स्वीकृत
Updated on
11-04-2023 11:10 PM
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ़ के.एस. पैकरा द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। चारामा तहसील के ग्राम पिपरौद निवासी मनीषा धु्रव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पति चन्द्रभान के लिए 25 हजार रूपये और चारामा निवासी योगेश्वरी यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पति राजेन्द्र यादव तथा चारामा निवासी वासुदेव के सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता राजेन्द्र यादव के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार कांकेर तहसील अंतर्गत ग्राम कोदाभाट निवासी ललिता यादव और बसंता पटेल, कुमारी नाग, परमिला वट्टी, सुलोचना उईके, कुमारी समीक्षा, सुनती यादव, सुरूज यादव, धनई नाग, भगवती पटेल, मीना यादव, अंशबती यादव, मानकी मरकाम, मनीषा यादव तथा कांति यादव एवं भण्डारीपारा निवासी यशोदा यादव, ज्ञानेश्वर यादव, भारती यादव, चारामा निवासी गौरी बाई, लता यादव, सुमीत यादव और चारामा तहसील के काटागांव निवासी भगवन्ती यादव को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार अंतागढ़ के द्वारा हितग्राहियों को एकाऊंट पेय चेक के माध्यम से किया जायेगा।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…