उत्तर बस्तर कांकेर : त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

Updated on 27-03-2023 09:51 PM
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के विकासखंडवार त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 कराए जाने हेतु 01 जनवरी की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम (समय-अनुसूची) जारी किया गया है। जिले में जनपद पंचायत सदस्य के दो रिक्त पद, सरपंच के 04 रिक्त पद और पंच के 81 रिक्त पदो के लिए उप निर्वाचन कराया जायेगा। प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति एवं प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण आधार पत्र तैयार करने वाले कर्मचारी तथा दावे आपत्ति प्राप्त करने वाले प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार भारत निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2023 की स्थिति में तैयार विधानसभावार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना और जनपद पंचायत वार भागों में बांटने कार्यक्रम जारी किया गया। 27 मार्च दिन सोमवार तक जनपद पंचायत निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वादों का मौके पर मिलान, सत्यापन करना और आधार पत्रक तैयार करना, सूची में आवश्यक संशोधन 28 मार्च दिन मंगलवार तक किया जायेगा। प्रारंभिक निर्वाचक नामावली के आधार पत्रक अनुसार पीडीएफ ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार करना एवं मुद्रण और जांच 31 मार्च दिन शुक्रवार तक कराया जायेगा।  
इसी प्रकार चेक लिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करना एवं ग्राम पंचायत वार पीडीएफ तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनों प्रति में हस्ताक्षर करना एवं पीडीएफ सहित दोनों प्रति निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन अधिकारी को 3 अप्रैल दिन सोमवार तक उपलब्ध कराया जायेगा। 5 अप्रैल दिन बुधवार तक जिला कार्यालय द्वारा जनपद पंचायत वार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली अनुबंधित मुद्रणालय को मुद्रण हेतु सौंपा जायेगा। 6 अप्रैल दिन गुरुवार तक जनपद पंचायत वार मुद्रित निर्वाचक नामावली प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना, 8 अप्रैल दिन शनिवार तक निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में सूचना प्रारूप भेजने की कार्यवाही की जायेगी।
            इसी प्रकार द्वितीय चरण में 10 अप्रैल दिन सोमवार से निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरुआत किया जायेगा। दावे आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि एवं समय 17 अप्रैल सोमवार अपरान्ह 03 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों आपत्तियों का निपटारा की अंतिम तिथि 22 अप्रैल शनिवार को, प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल गुरुवार निर्धारित की गई है। प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 3 मई 2023 बुधवार, निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश की विरुद्ध अपील करने की अंतिम तिथि,  4 मई गुरुवार को ग्राम पंचायत वार अनुपूरक सूची एवं पीडीएफ तैयार करना तथा पीडीएफ़ मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारियों को सौंपना, 6 मई दिन शनिवार को अनुपूरक सूचियों को मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ना तथा 8 मई सोमवार को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.