मिसाइल दागने से बाज नहीं आ रहा नॉर्थ कोरिया

Updated on 06-10-2022 05:37 PM

नॉर्थ कोरिया लगातार अपने हथियारों की टेस्टिंग कर रहा है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की आपत्ति के बावजूद वह बाज नहीं आ रहा है। बीते दो सप्ताह में वह छह मिसाइल टेस्ट कर चुका है। गुरुवार को एक बार फिर नॉर्थ कोरिया ने पूर्वी समुद्र में मिसाइल टेस्ट किया। दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से यह खबर दी है। दो दिन पहले ही नॉर्थ कोरिया ने  जापान पर इंटरमीडिएट रेंज मिसाइल दागी थी। पांच साल में पहली बार नॉर्थ कोरिया ने ऐसा किया था। 

बुधवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सुबह के ही वक्त कोरियाई प्रायद्वीप के पास चार मिसाइल लॉन्च कीं। इसके जरिए जापान पर दागी गई मिसाइल का जवाब देने की कोशिश की गई। हालांकि 24 घंटे के अंदर ही नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। 

दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, हमारी सेना और खुफिया एजेंसियां हर तरह से नॉर्थ कोरिया पर नजर बनाए हुए हैं। सुबह के 6 बजे के करीब प्योंगयांग के समसोक इलाके से नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागी है। 

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर चार मिसाइल दागी हैं। इससे पहले भी मंगलवारको दक्षिण कोरिया ने विस्फोटक कार्रवाई की थी। इसमें साउथ कोरिया के एफ-16के विमानों का इस्तेमाल किया गया था और हवा से सरफेस पर दो मिसाइल लॉन्च की गई थीं। इस साल नॉर्थ कोरिया रेकॉर्ड हथियारों का टेस्ट कर चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.