अडानी-अंबानी नहीं, इस उद्योगपति के भी अरबों रुपये डूबे

Updated on 25-02-2023 10:50 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अपनी निगेटिव रिपोर्ट से अडानी समूह (Adani Group) को भारी भरकम नुकसान पहुंचाया है। अडानी समूह का मार्केट वैल्यू 137 अरब डॉलर से भी अधिक गिर गया। अडानी समूह के साथ-साथ गौतम अडानी (Gautam Adani) का नेटवर्थ गिरकर 130 अरब डॉलर से घटकर 35 अरब डॉलर रह गया है। अडानी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Amabni) को भी भारी नुकसान हुआ है। फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी के पास 84 अरब डॉलर की संपत्ति की दौलत रह गई है। वहीं डीमार्ट (Dmart) के फाउंडर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) का दौलत साल 2023 से अब तक 2.3 अरब डॉलर गिर चुका है।

किसने कितना गंवाया

राधाकिशन दमानी का नेटवर्थ इस साल 1 जनवरी से लेकर अब तक 2.67 अरब डॉलर गिर चुका है। साल 2023 में दौलत गंवाने वालों की लिस्ट में राधाकिशन तीसरे नंबर पर हैं। उनके नेटवर्थ में 14 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक राधाकिशन दमानी का नेटवर्थ घटकर 16.7 अरब डॉलर रह गई है। अरबपतियों की लिस्ट में वो 97वें नंबर पर हैं। रिटेल चैन डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी दिग्गज निवेशक भी हैं। उन्हें बिग बुल कहे जाने वाले दिवंगत राकेश झुनझुनवाला का गुरू कहा जाता है। साल 2002 में उन्होंने मुंबई में डीमार्ट का पहला रिटेल स्टोर खोला था। देशभर में डीमार्ट के 238 स्टोर है।

गौतम अडानी दौलत गंवाने वालों में नंबर 1

दौलत गंवाने वाले भारतीय उद्योगपतियों में गौतम अडानी पहले नंबर पर हैं। उन्होंने जनवरी से लेकर अब तक आधी से अधिक संपत्ति गंवा दी है। जनवरी 2023 में उनकी दौलत 130 अरब डॉलर के आसपास थी, जो घटकर 35 अरब डॉलर के करीब रह गई है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी को बड़ा झटका लगा है। इस झटके के कारण अडानी समूह का मार्केट कैप 137 अरब डॉलर से अधिक गिर चुका है। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में वो टॉप 30 से बाहर हो चुके हैं।

    अंबानी को भी झटका

    गौतम अडानी ही नहीं साल 2023 में मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। मुकेश अंबानी की संपत्ति दो महीने में अब तक गिरकर 5.38 अरब डॉलर तक गिर चुका है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक मुकेश अंबानी की दौलत गिरकर 81.7 अरब डॉलर रह गई है। वहीं फोर्ब्स के मुताबिक अडानी का नेटवर्थ 84 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में वो टॉप 10 में शामिल होने वाले अकेले उद्योगपति हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.