चीन-यूरोप नहीं यह है भारत की ट्रेन, कांच की छत, घूमने वाली कुर्सी और प्लेन जैसा मजा, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Updated on 10-04-2023 06:44 PM
नई दिल्ली : यह कोई चीन, यूरोप या यूएस की ट्रेन नहीं है। ट्रेन में प्लेन जैसा मजा देती यह ट्रेन भारत में ही चल रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। यह एक ट्रेन का वीडियो है, जो भारत में चल रही है। यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। लोग आश्चर्य से पूछ रहें कि क्या वास्तव में भारत में ऐसी ट्रेन चल रही है? आप सोच रहे होंगे कि यह वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का वीडियो है। जी नहीं, यह वंदे भारत ट्रेन नहीं है। यह डेक्कन क्वीन ट्रेन (Deccan Queen Train) है, जो मुंबई से पुणे के बीच चल रही है। इस ट्रेन ने लोगों का ट्रेन के सफर का अनुभव ही बदल दिया है।

आनंद महिंद्रा ने कहा वे भी करेंगे सवारी


आनंद महिंद्रा ने ट्रेन के वीडियो के साथ लिखा, 'ट्रेन के सफर की यादें हर भारतीय की आत्मा में बसी होती हैं। मेरे #sundayvibes में आज मुंबई से पुणे तक इस खूबसूरत नई ट्रेन की सवारी की योजना बनाना शामिल है।' आनंद महिंदा ने जो वीडियो शेयर किया है, वह सिद्धार्थ बकारिया नाम के एक यूजर ने शेयर किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'नयनाभिराम दृश्यों के साथ, घूम सकने वाली कुर्सियां, बढ़िया फूड और कांच की छतें! विस्टाडोम कोच ने ट्रेन के सफर में चार चांद लगा दिए।

यह है डेक्कन क्वीन में लगा विस्टाडोम कोच


आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर की है, वह विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) की है। मध्य रेलवे जोन की चार ट्रेनों में विस्टाडोम कोच लगाया गया है। इनमें मुंबई-मडगांव जनशताब्दी, मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस और मुंबई-पुणे डेक्कन क्वीन ट्रेन शामिल हैं। ये डिब्बे बेहद खास हैं। इन डिब्बों में इको फ्रेंडली माड्यूलर टॉयलेट, 180 डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां और कांच की छत होती है। इस ट्रेन की कुर्सी पर बैठकर आप अच्छे से अपने पैर फैला सकते हैं। यहां सर्विस एरिया में फ्रिज और अवन भी होते हैं। डेक्कन क्वीन में एक विस्टाडोम कोच लगाया गया है।

विदेशी भी कर रहे तारीफ


भारतीय रेलवे के इन विस्टाडोम कोच की विदेशी भी तारीफ कर रहे हैं। इस कोच का वीडियो अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स के चीफ डिजिटल एवेंजलिस्ट वला अफशर ने भी ट्विटर पर शेयर किया है।

काफी पुराना है डेक्कन क्वीन का इतिहास


डेक्कन क्वीन की सेवाएं 1 जून 1930 को शुरू हुईं थी। डेक्कन क्वीन के नाम पर भारत की पहली सुपरफास्ट ट्रेन, पहली लंबी दूरी की बिजली से चलने वाली ट्रेन, वेस्टिब्यूल वाली पहली ट्रेन, पहली ट्रेन जिसमें केवल महिला कोच, पहली और अब केवल डाइनिंग कार वाली ट्रेन है। डेक्कन क्वीन पहली लक्जरी ट्रेन थी, जिसने मुंबई और पुणे के बीच व्यापार, वाणिज्य, व्यवसाय, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और सामाजिक संबंधों में बहुत योगदान दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.