दिवाली व छठ पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, ये आसान टिप्स कर देंगे कमाल

Updated on 19-10-2024 02:59 PM

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अक्टूबर के महीने बड़े त्योहार पड़ने वाले हैं। दिवाली और छठ बड़े त्योहार हैं, जिसमें दूसरे प्रदेशों में नौकरी करने वाले अपने घर जरूर जाएंगे। इस दौरान ट्रेन में टिकट बुक करने की बहुत मारामारी है। सारी ट्रेनें लगभग फुल चल रही हैं, इसलिए सीट का कंफर्म होने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में यात्री इन तरीकों का इस्तेमाल करके कंफर्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

विकल्प स्कीम के इस्तेमाल का मौका

भारतीय रेलवे ने 2015 में अल्टरनेट ट्रेन अकोमोडेशन स्कीम की शुरूआत की थी। इसकी मदद से बुकिंग करते समय आप दूसरी ट्रेनों में बुकिंग का ऑप्शन ले सकते हैं। आप एक साथ 7 ट्रेनों ऑप्शन में रख सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आपकी सीट कंफर्म नहीं हुई, तो फिर विकल्प की 7 ट्रेनों में सीट खाली होने की स्थिति में आपको अलॉट हो जाती है। इसमें यह गारंटी नहीं है कि आपको सीट अलॉट हो ही जाए, लेकिन कंफर्म होने की संभावनाएं ज्यादा हो जाती है।

तत्काल का ऑप्शन का उपयोग करके देखें

भारतीय रेलवे तत्काल बुकिंग के रूप में टिकट को कंफर्म करने की सुविधा देता है। टिकट कंफर्म न होने पर तत्काल बुकिंग के ऑप्शन का उपयोग करना चाहिए। यह आपको एक मौका देता है, जिससे टिकट कंफर्म हो सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि यात्रा से 24 घंटे पहले ही यह ऑप्शन खुलता है। यहां भी आपको रेलवे 100 फीसदी गांरटी नहीं देता है कि टिकट कंफर्म हो ही जाए, लेकिन संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आप तत्काल बुकिंग का ऑप्शन खुलने के बाद जल्दी बुकिंग कर लेते हैं, तो टिकट कंफर्म हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.