गुजरात नहीं, इस राज्य में दिखेगी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की जुगलबंदी, 25GW बिजली बनाने का प्लान

Updated on 04-03-2023 06:52 PM
नई दिल्ली: अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की जुगलबंदी अब आंध्र प्रदेश में देखने को मिलने वाली है। दरअसल गौतम अडानी और मुकेश अंबानी दक्षिणी भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में संयुक्त रूप से 25 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) राज्य में 10 गीगावाट सौर ऊर्जा का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के 6 हजार गांवों में एक लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) करण अडानी (Karan Adani) ने कहा कि उनका समूह अगले कुछ वर्षों में पांच जिलों में 15 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि आंध्र प्रदेश में इन परियोजनाओं के लिए कितना निवेश किया जाएगा यह अभी किसी ग्रुप ने नहीं बताया है।

75 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा


रिलायंस ने पेट्रोकेमिकल्स और रिफाइनिंग में अपनी धाक जमाई है और बिजनस को आगे बढ़ाया है। वहीं अडानी ने कोयला व्यापार में सफलता हासिल की है। हालांकि दोनों समूह तेजी से हरित ऊर्जा के लक्ष्यों से दूर जा रहे हैं। अंबानी ने पिछले साल 75 बिलियन डॉलर की निवेश योजना की घोषणा की थी। वहीं गौतम अडानी ने 70 बिलियन डॉलर खर्च करने का वादा किया था। हालांकि अभी हाल ही में आई अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

अडानी-अंबानी की राज्य में है मजबूत उपस्थिति


रिलायंस और अडानी ग्रुप की राज्य में पहले से ही उपस्थिति रही है। रिलायंस ने KG-D6 बेसिन के विकास और पाइपलाइन के बुनियादी ढांचे में 1.5 ट्रिलियन रुपये (18.3 बिलियन डॉलर) से अधिक का निवेश किया है। उत्पादित की जा रही गैस देश के गैस उत्पादन में लगभग 30% का योगदान करेगी। रिलायंस जिओ का 5G रोल आउट पूरे भारत में 2023 के अंत से पहले पूरा हो जाएगा। रिलायंस रिटेल आंध्र प्रदेश से कृषि और कृषि आधारित प्रोडक्ट को ज्यादा खरीदेगा।

दो सीमेंट प्लांट लगाएगा अडानी ग्रुप


अडानी ग्रुप की आंध्र प्रदेश में 10 मिलियन टन की संयुक्त क्षमता वाले दो सीमेंट प्लांट लगाने की योजना है। अगले पांच वर्षों में और 100 मिलियन टन प्रति वर्ष जोड़कर इसके कृष्णापटनम और गंगावरम बंदरगाहों की क्षमता को दोगुना करने का लक्ष्य है। इसी के साथ ही अडानी ग्रुप इन बड़े बंदरगाहों को औद्योगिक बंदरगाह शहरों में बदलने पर विचार कर रही है। विशाखापत्तनम में 400 मेगावाट का डेटा सेंटर विकसित करने पर भी ग्रुप काम कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.