अक्‍टूबर- नवंबर में नहीं, जानिए अयोध्‍या इंटरनैशनल एयरपोर्ट से अब कब शुरू हो पाएंगी उड़ानें

Updated on 28-09-2023 01:06 PM
अयोध्‍या: मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम इंटरनैशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू होने में अभी और समय लगेगा। अभी तक एयरपोर्ट के अधिकारी हर हाल में अक्‍टूबर के आखिरी हफ्ते अथवा नवंबर में यहां से उड़ान शुरू करने की तैयारी में थे। अब राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के साथ ही अयोध्‍या एयरपोर्ट का काम भी पूरा हो पाएगा। दिसंबर 2023 से यहां से कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट के डायरेक्‍टर विनोद कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के प्‍लान में तमाम परिवर्तन और एक्‍सटेंशन के कारण नए सिरे से कई निर्माण और संशोधन करने पड़ रहे हैं। इसके चलते अब निर्माण कार्य पूरी तौर पर हर हाल में दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम से पहले उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

एयरपोर्ट डायरेक्‍टर विनोद कुमार ने बताया कि अभी सभी काम चल रहे हैं। किसी भी काम को सौ फीसदी पूरा नही कहा जा सकता, लेकिन सभी अंतिम चरण में हैं। एयरपोर्ट में पहले 4 हवाई जहाजो के रखने के लिए एप्रेन का निर्माण किया गया था जिनकी संख्‍या बढ़ा कर 8 कर दी गई है। ऐसे मे एक और एप्रेन का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ ही कूलिंग पिट का निर्माण तोड़ कर दूसरी स्‍थान पर इसका निर्माण किया जा रहा है। कूलिंग पिट एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए रहता है जिसमें बम, विस्‍फोटक और अन्‍य संदिग्‍ध वस्‍तु की जांच के लिए 24 घंटों तक रखा जाता है। हालांकि रन-वे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन इसमें भी त‍कनीकी काम चल रहा है। टर्मिनल का निर्माण सिविल इंजीनियरिंग की टीम कर रही है। इसके बाद इलेक्ट्रिकल टीम अपना निर्माण शुरू करेगी। टर्मिनल का निर्माण 75 फीसदी पूरा हो चुका है।

डीजीसीए से लाइसेंस मिलने के बाद एयरलाइंस के मिलेंगे आवेदन


विनोद कुमार के मुताबिक, अयोध्‍या एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने का लाइसेंस मिलने के बाद एयरलाइंस यहां से उड़ानें शुरू करने के लिए आवेदन करेंगी। फिलहाल अभी किसी एयरलाइन का आवेदन नही मिला है। उम्‍मीद है कि पहले चरण में एयर इंडिया, इंडिगो स्‍पाइस जेट आदि एयरलाइंस की उड़ानें शुरू हो सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.