भारत, ब्रिटेन, अमेरिका नहीं... सिर्फ 13 देशों के साथ हैं ताइवान के राजनयिक संबंध, जानें उनके नाम

Updated on 26-03-2023 07:23 PM
बीजिंग: चीन के विरोध के कारण मध्य अमेरिकी देश होंडुरास ने ताइवान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त कर दिए हैं। इसी के साथ होंडुरास के चीन के साथ औपचारिक संबंध स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। चीन उन देशों के साथ राजनयिक संबंध नहीं रखता, जिन्होंने ताइवान को एक देश के तौर पर मान्यता दी है या ताइपे में दूतावास स्थापित किया है। चीन शुरू से ही ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और दुनियाभर से वन चाइना पॉलिसी का पालन करने की अपील भी करता है। इसके बावजूद दुनियाभर के कई देशों ने ताइवान के साथ अनौपचारिक संबंध स्थापित कर रखे हैं, हालांकि इनमें से अधिकतर देशों ने ताइवान को अलग देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है।

7 साल में 9 देशों ने छोड़ा ताइवान का साथ


चीन के सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने बताया कि होंडुरास के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब स्वशासित ताइवान को लेकर चीन के बढ़ते आक्रामक रुख समेत कई मामलों पर चीन एवं अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस कदम के बाद ताइवान को संप्रभु देश मानने वाले देशों की संख्या कम होकर केवल 13 रह गई है। त्साई इंग वेन के मई 2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद से ताइपे ने अपना नौवां राजनयिक सहयोगी गंवाया है।

कभी चीन का प्रतिनिधित्व करता था ताइवान


ताइवान को औपचारिक रूप से चीन गणराज्य (आरओसी) के रूप में जाना जाता है। 1949 में चीनी गृह युद्ध के अंत में चांग काई शेक के नेतृत्व में चीन की मुख्य भूमि से दूर इस देश की स्थापना की गई थी। आरओसी सरकार की स्थापना 1912 में चीन में किंग राजवंश के खात्मे के बाद की गई थी। आरओसी सरकार ने जापानी आक्रमण के खिलाफ द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ काम किया, लेकिन बाद में वे एक दूसरे के खिलाफ हो गए। ताइवान ने संयुक्त राष्ट्र में चीन का प्रतिनिधित्व भी किया है, लेकिन 1971 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को चीन के तौर पर मान्यता देते हुए ताइवान को निष्कासित कर दिया गया।

ताइवान के किन देशों के साथ राजनयिक संबंध


चीन के कड़े विरोध के कारण ताइवान के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों की संख्या तेजी से कम हो रही है। वर्तमान में दुनिया में सिर्फ 13 देश ऐसे हैं, जिनका ताइवान के साथ राजनयिक संबंध है। इनमें अधिकतर देश लैटिन अमेरिकी हैं, जबकि सिर्फ एक-एक यूरोपीय और अफ्रीकी देश शामिल हैं। एशिया के किसी भी देश ने ताइवान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं किया है। होंडुरास से पहले निकारागुआ ने ताइवान के साथ अपने राजनयिक संबंध खत्म किए थे।

लैटिन अमेरिका और कैरेबियन


बेलीज़

ग्वाटेमाला

परागुआ

हैती

संत किट्ट्स और नेविस

सेंट लूसिया

संत विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस

प्रशांत



मार्शल द्वीपसमूह

नाउरू
पलाउ

तुवालू

अफ्रीका



इस्वातिनी

यूरोप



वेटिकन सिटी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.