'बजरंगी भाईजान 2' ही नहीं, 'मुझसे शादी करोगी 2', 'क्‍वीन 2' और 'कहानी 3' पर भी शुरू है काम! सीक्‍वल्‍स की बौछार

Updated on 29-04-2025 04:44 PM
साल 2025 के पहले चार महीनों में बॉलीवुड की 'छावा' को छोड़कर और कोई भी फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता हासिल नहीं कर पाई। यहां तक कि सलमान खान की ईद रिलीज 'सिकंदर', सनी देओल की 'जाट', अक्षय कुमार की 'स्‍काई फोर्स' और 'केसरी चैप्‍टर 2' जैसी फिल्‍में पिट गईं। कुछ ऐसा ही हाल साउथ की फिल्‍मों का भी है, जहां बैक टू बैक फिल्‍में फ्लॉप हो रही हैं। इस दुर्दशा से उबरने के लिए मेकर्स जहां एक ओर माथापच्‍ची कर रहे हैं, वहीं अब बैक-टू-बैक सीक्‍वल फिल्‍मों पर दांव लगाने की तैयारी हो रही है। सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान 2' की कहानी पर पहले ही शुरू हो चुका है, वहीं खबर है कि 'मुझसे शादी करोगी 2', 'क्‍वीन 2' और 'कहानी 3' की स्‍टोरी भी लिखी जा रही है।
हाल ही में दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर और एसएस राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद ने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया कि वह ‘बजरंगी भाईजान 2’ की कहानी पर काम कर रहे हैं। विजयेंद्र प्रसाद ने ही 'बजरंगी भाईजान' की भी कहानी लिखी थी। उन्‍होंने बताया, 'मैं फिल्म के सिलसिले में सलमान खान से मिला और उन्हें एक लाइन सुनाई। उन्हें यह बहुत पसंद आई है। अब देखना है कि फिल्म कब बनती है।'

'रेड 2', 'हिट 3', 'हासफुल 5', 'सितारे जमीन पर', 'वेलकम टू जंगल'

फ्रेंचाइजी फिल्‍मों की की इस लहर के बीच शुक्रवार, 1 मई को जहां बॉलीवुड में अजय देवगन की 'रेड 2' रिलीज हो रही है, तेलुगू में नानी की 'हिट 3' भी आ रही है। अक्षय कुमार की हालिया रिलीज 'केसरी चैप्‍टर 2' भी औसत से बढ़‍िया कारोबार कर रही है। जबकि आगे 'हाउसफुल 5' और 'सितारे जमीन पर' के साथ ही 'वेलकम टू जंगल' से भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।

'मुझसे शादी करोगी 2' की स्‍क्र‍िप्‍ट पर शुरू हुआ काम

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान खान की एक और सुपरहिट फिल्‍म अपने सीक्‍वल की तैयारी में है। डेविड धवन की 2004 में रिलीज कॉमेडी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के सीक्‍वल को लेकर काम शुरू हो चुका है। फिल्‍म के पहले पार्ट में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा थे। इस फिल्‍म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था। अब यह टीम 'मुझसे शादी करोगी 2' की योजना बना रही है। अभी यह प्रोजेक्‍ट स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। एक बार पटकथा पूरी होने के बाद ही तय होगा कि फिल्‍म बनानी है या नहीं।

साजिद नाडियाडवाला 'किक 2' का पहले ही कर चुके हैं ऐलान

बताया जाता है कि साजिद नाडियाडवाला स्क्रिप्ट पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि सबकुछ अच्‍छे से रहा तो वह जल्‍द ही इस फिल्‍म की कास्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर देंगे, या फिर फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल देंगे। साजिद इसके अलावा सलमान खान के साथ 'किक 2' की भी घोषणा कर चुके हैं।

'क्‍वीन' के सीक्‍वल की स्‍क्र‍िप्‍ट तैयार, लौटेगी कंगना, माधवन और जिमी शेरगिल

इसी तरह डायरेक्‍टर विकास बहल भी अपनी सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस फिल्‍म में एक बार फिर कंगना रनौत लीड रोल में होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है, 'विकास ने 'क्वीन 2' के लिए स्क्रिप्ट तैयार कर ली है, लेकिन इसके टाइटल के राइट्स उनके पास नहीं हैं। ऐसे में उनकी लीगल टीम इसको लेकर कोश‍िश कर रही है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो विकास फिल्म को एक नए टाइटल के साथ बनाने को तैयार हैं। जबकि कास्‍ट वही रहेगी।' लगातार 10 फ्लॉप दे चुकीं कंगना रनौत ने विकास बहल से बात की है और दोनों ही स्क्रिप्ट पर चर्चा कर चुके हैं।

'कहानी 3' पर भी काम शुरू, विद्या बालन भी तैयार

दूसरी ओर, डायरेक्‍टर सुजॉय घोष ने विद्या बालन के साथ 'कहानी 3' के लिए राइटिंग का काम शुरू कर दिया है। सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, 'कहानी एक पसंदीदा फ्रेंचाइजी है और सुजॉय एक ऐसी स्क्रिप्ट लिखने की कोशिश कर रहे हैं, जो इसकी पिछली फिल्मों की तरह ही मनोरंजक हो। विद्या भी फिल्म के लिए तैयार हैं, लेकिन वह सुजॉय की स्‍क्रिप्‍ट पूरी होने का इंतजार कर रही हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.