नीरज चोपड़ा तो क्या रोहित यादव भी पड़े अरशद नदीम पर भारी, पूरा पाकिस्तान हुआ शर्मसार, दुआ भी काम न आई!

Updated on 01-08-2026 12:56 PM
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। ग्लासगो में हुए फाइनल मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं उनके साथी यश वीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। खास बात यह रही कि इस मुकाबले में भारत के युवा भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव ने भी पाकिस्तान के दिग्गज एथलीट अरशद नदीम को पीछे छोड़ दिया।

रोहित यादव ने अरशद नदीम का पछाड़ा

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच मुकाबला देखने के लिए सभी बेकरार थे। लेकिन अबकी बार पाकिस्तानी थ्रोअर की चमक फीकी पड़ती नजर आई। भारत के रोहित यादव ने ही उन्हें पीछे छोड़ दिया। रोहित 81.56 मीटर का थ्रो कर छठे स्थान पर जगह बनाई, जबकि अरशद केवल 77.41 मीटर का थ्रो कर पाए और 8वें स्थान पर रहे। ये दूरी उन्होंने दूसरे प्रयास में हासिल की थी। उनका पहली कोशिश फाउल रही थी, तीसरे थ्रो में सिर्फ 75.39 मीटर ही फेंक सके।

2 साल में बिगड़ी लय

अरशद नदीम ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और वह ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। पेरिस ओलंपिक में उन्हेंने 92.97 मीटर के थ्रो से एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसे में उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ग्लासगो में वह अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। भारत के 3 खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में अरशद नदीम से बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय फैंस के बीच खुशी का माहौल है। जबकि पाकिस्तान में निराशा छा गई है।

नीरज का सिल्वर और यशवीर का ब्रॉन्ज

इसके साथ ही आपको बता दें कि जेवलिन थ्रो फाइनल में श्रीलंका के रुमेश थारंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं नीरज एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी निरंतरता साबित करने में सफल रहे।ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने दबाव भरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने 85.83 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। भारत के ही यश वीर सिंह ने 85.41 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस तरह भारत ने पोडियम पर 2 स्थान हासिल कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.