लैंसडाउन नहीं अब जसवंतगढ़? बदलने वाला है उत्तराखंड के पॉपुलर हिल स्टेशन का नाम

Updated on 01-07-2023 06:40 PM
देहरादून: उत्तराखंड में सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक लैंसडाउन का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया गया हैं। लैंसडाउन कैंटोनमेंट अथॉरिटी की ओर से यह प्रस्ताव पास किया गया है। प्रस्ताव के तहत लैंसडाउन का नाम बदलकर 1962 के युद्ध के नायक जसवंत सिंह रावत के नाम पर रखे जाने का फैसला लिया गया है। पौढ़ी गढ़वाल जिले में यह बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन बसा हुआ है। अब इस पहाड़ी शहर का नाम बदलकर 1962 के भारत-चीन युद्ध के नायक राइफलमैन जसवंत के नाम पर जसवन्तगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया है। लैंसडाउन छावनी बोर्ड की कार्यालय अधीक्षक बिनीता जखमोला का कहना है कि प्रस्ताव को लखनऊ में सेना की केंद्रीय कमान को भेजा जा रहा है। वहां से इसे रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा।


अरुणाचल में युद्ध के नायक थे जसवंत

गढ़वाल राइफल्स से जुड़े राइफलमैन जसवंत सिंह रावत को अरुणाचल प्रदेश (पूर्व में उत्तर-पूर्व फ्रंटियर एजेंसी क्षेत्र का हिस्सा) में लड़ाई के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। लैंसडाउन का नाम बदलकर उनके नाम पर जसवंतगढ़ रखने का निर्णय तीन दिन पहले पहाड़ी शहर में ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी की अध्यक्षता में हुई लैंसडाउन छावनी बोर्ड की बैठक में लिया गया। लैंसडाउन भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के रेजिमेंटल सेंटर के रूप में भी जाना जाता है।

अंग्रेजी काल के नामों को बदलने की कवायद


बैठक में मौजूद लैंसडाउन छावनी बोर्ड की कार्यालय अधीक्षक बिनीता जखमोला ने कहा कि यह निर्णय छावनी बोर्डों और संबंधित स्थानों के ब्रिटिश काल के नामों को बदलने के रक्षा मंत्रालय के निर्णय के अनुरूप है। बिनीता ने कहा कि इस निर्णय तहत केंद्र ने छावनी बोर्ड से एक नए नाम के लिए सुझाव मांगे थे। इस मुद्दे पर एक बैठक हुई, जिसके दौरान ब्रिगेडियर चौधरी ने राइफलमैन जसवंत सिंह रावत के बाद 'जसवंतगढ़' का सुझाव दिया। हम सभी इस पर सहमत हुए, जिसके बाद प्रस्ताव पारित हो गया।

लैंसडाउन का नाम बदलने को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। कैंटोनमेंट अथॉरिटी के एक अन्य अधिकारी का दावा है कि लैंसडाउन के स्थानीय लोग पहाड़ी शहर का नाम बदलने के खिलाफ हैं। वे वर्तमान नाम को ही बनाए रखने के पक्ष में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.