एक या दो नहीं चार भारतीय खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ टी20 में करेंगे डेब्यू, मैदान पर लगा देंगे आग

Updated on 17-08-2023 02:00 PM
जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी। इसकी शुरुआत 18 अगस्त यानी शुक्रवार से होगी। इसके बाद 20 और 23 अगस्त को मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम से लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। युवा खिलाड़ियों के साथ ही टीम में वही नाम हैं, जिनकी वापसी हो रही है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी भी टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का इंतजार है। हम आपको ऐसे में 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं।

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में ही टीम इंडिया में शामिल करने की मांग हो रही थी। लेकिन वहां तिलक वर्मा को मौका मिल गया। अब आईपीएल 2023 के बेस्ट फिनिशर रिंकू आयरलैंड में डेब्यू के लिए तैयार है। उन्हें पहले ही मुकाबले में भारत के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

जितेश शर्मा

टीम इंडिया टी20 में संजू सैमसन को फिनिशर बनाना चाह रही है और जितेश शर्मा फिनिशर ही हैं। आईपीएल में 5वें या छठे नंबर पर आकर वह कुछ ही गेंदों में मैच पलट देते हैं। जितेश को पहले मैच में मौका मिलना तो मुश्किल है लेकिन संजू के फेल होने पर उनका डेब्यू हो सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा

चोट से वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा के पास 14 वनडे का अनुभव है। लेकिन अभी तक भारत के लिए उन्हें टी20 नहीं खेला है। वह एशिया कप और वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में जगह बनाने की रेस में हैं। वैसे में प्रसिद्ध को तीनों मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है।

शाहबाज अहमद

शाहबाज अहमद भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया के लिए तीन वनडे खेल चुके शाहबाज गेंद के साथ ही बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं। टीम में वह एकलौटे बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं। ऐसे में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

नियमति टीम के लिए दावेदारी पेश करने का मौका

आयरलैंड दौरे से कई युवा खिलाड़ियों के पास भारत की नियमित टी20 टीम के लिए दावा पेश करने का मौका होगा। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी है। ऐसे में एक-एक मैच की भूमिका अहम होने वाली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.