एक ही नहीं हनुमा'न', रोहित-कुंबले समेत इन खिलाड़ियों ने भी दिखाया 'बजरंग रूप'

Updated on 03-02-2023 07:29 PM

हनुमा विहारी ने पेश की मिसाल

खेल कोई भी हो उससे जुड़े खिलाड़ी के भीतर हमेशा एक जुनून रहता है। ये जुनून होता है अपनी टीम को सबसे ऊपर ले जाने की और किसी भी परिस्थिति में हार ना मानने की। ऐसे ही खिलाड़ियों से एक सर्वश्रेष्ठ और चैंपियन भी बनती है। ऐसा ही कुछ रणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल में भी देखने को मिला जिसके बाद पूरी दुनिया अब हनुमा विहारी के जज्बे को सलाम कर रहा है।

बल्लेबाजी करते हुए टूटी हनुमा की कलाई

दरअसल रणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल में हनुमा विहारी मध्यप्रदेश के खिलाफ गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई। स्कैन में पता चला की उन्हें फ्रैक्चर हैं लेकिन इसके बावजूद वे अपनी टूटी हुई कलाई के साथ मैदान पर बल्लेबाजी करने उतर गए ताकि वह अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा सके। यह देखकर अब दुनिया टीम के लिए उनके समर्पण को सलाम कर रही है। हनुमा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हैमस्ट्रिंग होने के बावजूद टीम के लिए मैदान पर मुश्किल वक्त में बल्लेबाजी की थी।

लहूलुहान अंगूठे से बांग्लादेश के रोहित ने होश उड़ा दिए

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब खिलाड़ी गंभीर चोट के बावजूद अपनी टीम के लिए जी जान लगा दिया हो। पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा ने अपने लहूलुहान अंगूठे के साथ टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे। मैच में भारत को 272 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन चोटिल होने के कारण रोहित ओपनिंग करने नहीं उतर सके थे। इस बीच टीम इंडिया के विकेट लगातार गिरते जा रहे थे। ऐसे में भारत हार की कगार पर पहुंच चुका था, तभी रोहित 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 28 गेंद में नाबाद 51 रन बना दिए। इसके बाद तो भारत मैच जीतने की स्थिति में पहुंच गया था लेकिन रोहित को अन्य किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिल सका जिसके कारण बांग्लादेश मैच को सिर्फ 5 रन से जीतने में कामयाब रही।

टूटे जबड़े के साथ अनिल कुंबले ने की थी गेंदबाजी

ऐसा ही कुछ भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले के साथ भी हुआ था। यह बात साल 2002 की है जब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर थी और एंटीगुआ टेस्ट में अनिल कुंबले का जबड़ा गेंद लगने के कारण पूरी तरह से टूट गया था। उनका चेहरा पूरा लहूलुहान था और उनके चेहरे पर बैंडेज और पट्टियाँ बंधी थी। फिर भी उन्होंने अपने दर्द की परवाह ना करते हुए गेंदबाजी कर एक खेल के प्रति का एक अनूठी मिसाल पेश की थी।

गेंद लगने से बेहोश हो गए थे स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी क्रिकेट के प्रति अपने जज्बे के लिए जाने जाते हैं। साल 2019 के एशेज टेस्ट सीरीज में लॉर्ड्स की यह घटना है जब उन्हें जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर से गर्दन में चोट ली थी। इसके बाद स्मिथ बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े थे लेकिन स्मिथ ने हार नहीं मानी और दोबारा बल्लेबाजी के लिए उठ खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए आउट होने से पहले 92 रनों की दमदार पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.