बाल विवाह रोकना ही नहीं, बच्चियों को शिक्षा और सुरक्षित भविष्य देना भी जरूरी : सोरी

Updated on 22-09-2025 02:12 PM

सुकमा । जिला प्रशासन सुकमा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित शबरी ऑडिटोरियम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसने न केवल सामाजिक जागरूकता को नई दिशा दी बल्कि पोषण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी केंद्र में रखा।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम, उसके दुष्प्रभाव और समाज पर पड़ने वाले दीर्घकालीन असर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही पोषण माह के अंतर्गत एक सेल्फी जोन भी तैयार किया गया, ताकि लोग स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के महत्व को आत्मसात कर सकें। कार्यक्रम की स्मृति को स्थायी बनाने के लिए अतिथियों से पोस्टर पर हस्ताक्षर भी लिए गए।

महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल बाल विवाह रोकना ही नहीं है, बल्कि बच्चियों को सुरक्षित वातावरण, बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर देना भी है। एक शिक्षित और सशक्त बच्ची ही कल का मजबूत समाज और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ बनाएगी। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि महिला आयोग इस मुहिम में जिला प्रशासन और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा, ताकि ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ का सपना जल्द ही साकार हो सके। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यशाला को संबोधित कर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

उल्लेखनीय है कि “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” की शुरुआत 10 मार्च 2024 से की गई थी, जिसका उद्देश्य है समाज में व्यापक जागरूकता फैलाना, समुदाय को बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय करना तथा किशोरी बालिकाओं के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करना। इसी दिशा में जिला प्रशासन सुकमा द्वारा यह विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, बालिका संरक्षण, डिजिटल साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, किशोरी बालिकाओं की शिक्षा, स्वच्छता अभियान एवं पूरक पोषण आगार जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम, उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकमा श्री संतोष इड़ो, जनपद पंचायत अध्यक्ष छिंदगढ़  देवली बाई, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, श्रीमती संजना नेगी, श्रीमती गीता कवासी, माड़े बारसे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शिवदास नेताम, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह, डीएसपी सुश्री मोनिका श्याम, महिला थाना प्रभारी श्रीमती पद्मा जगत, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, सरपंच-सचिव एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.