जयदेव उनादकत ही नहीं, यह स्टार खिलाड़ी भी दूसरे टेस्ट से होगा OUT!

Updated on 14-02-2023 07:23 PM
नई दिल्ली: पीठ की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अब भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं जिससे टीम मैनेजमेंट के उनके टेस्ट मैच में उतारने का जोखिम उठाने की संभावना नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा और देखना होगा कि अय्यर टीम से जुड़ते हैं या नहीं।

अय्यर ने बेंगलुरु में एनसीए में ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम के कुछ वीडियो पोस्ट किए थे जिसमें वह ट्रेनर एस रजनीकांत के साथ थे। अय्यर ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के मानदंड के अनुसार उन्हें कम से कम एक घरेलू मैच खेलना जरूरी होगा। इसलिए अय्यर को सीधे टेस्ट मैच में नहीं उतारा जा सकता है क्योंकि इसमें उन्हें 90 ओवरों के लिए क्षेत्ररक्षण करना होगा और लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है।
    यह देखना दिलचस्प होगा कि चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति एक से पांच मार्च तक मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मैच के लिए अय्यर को फिटनेस साबित करने के लिए शेष भारत टीम में शामिल करती है या नहीं। चयन समिति ने रविंद्र जडेजा को फिटनेस साबित करने के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा था। वहीं जसप्रीत बुमराह की ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ से उबरने की प्रक्रिया काफी धीमी रही है जिससे भारतीय टीम प्रबंधन चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन वनडे में उन्हें खिलने का जोखिम नहीं उठाएंगे।
    बुमराह की जरूरत लंदन के ओवल में सात से 11 जून तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में हो सकती है और साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भी उनकी मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी। इसलिए पूरी संभावना है कि बुमराह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करेंगे जहां उनके कार्यभार पर नजर रखी जाएगी। पहले टेस्ट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे जडेजा शुक्रवार से दिल्ली में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले एक वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र के लिए जामथा के वीसीए स्टेडियम में नेट में दिखे। जडेजा के साथ सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी थे। पुजारा फिरोजशाह कोटला में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
     19 September 2026
    नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
     19 September 2026
    मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
     19 September 2026
    कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
    Advt.