ऋषभ पंत ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स के सामने कई बड़ी-बड़ी परेशानियां, फिर टूट जाएगा चैंपियन बनने का सपना?

Updated on 27-03-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अनुपस्थिति से दिल्ली कैपिटल्स की आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) में संभावनाओं को करारा झटका लगा है। रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली दिल्ली की टीम एक अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पंत की जगह टीम ने अनुभवी डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया है। 2016 में वह अपनी कप्तानी में हैदराबाद को खिताब जीता चुके हैं। दिल्ली को अभी भी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान , अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, राइली रुसो।

दिल्ली कैपिटल्स की ताकत (Delhi Capitals Strength)

दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है। सलामी बल्लेबाजी में उनके पास डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ हैं। भारतीय टीम के लिए करीब 2 साल पहले अपना आखिरी मैच खेलने वाले पृथ्वी के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। इसके बाद मिचेल मार्श का नंबर आता है। पावरप्ले में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का पासा कभी भी पलट सकते हैं। इसके साथ ही विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में उनके पास एनरिक नॉर्किया जैसा नाम है। वह 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा एंगिटी और मुस्तफिजुर रहमान भी उनके पास हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल बैट और बॉल दोनों से कमाल कर रहे हैं। कुलदीप यादव भी अच्छी लय में हैं।


दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी (Delhi Capitals Weakness)

दिल्ली उसकी टीम में मौजूद भारतीय तेज गेंदबाजों में मारक क्षमता का अभाव भी उसके लिए चिंता का विषय है। सच्चाई तो यह है कि दिल्ली की टीम अपने विदेशी खिलाड़ियों पर अधिक निर्भर रहेगी। दिल्ली के लिए ‘ इंपैक्ट प्लेयर’ का नियम उल्टा साबित हो सकता है क्योंकि उसके अनुभवी खिलाड़ियों में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो तुरुप का इक्का साबित हो सके। दिल्ली के पास भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में कोई बड़ा नाम नहीं है। खलील अहमद ने अक्टूबर के बाद कोई मैच नहीं खेला है। वह सर्जरी से वापस लौट रहे हैं।मध्यक्रम में भी उनकी बैटिंग कमजोर दिख रही। मनीष पांडे काफी समय से रन नहीं बना पा रहे।
ऋषभ पंत की भरपाई नहीं की जा सकती और मुख्य कोच पोंटिंग इस बात को पहले ही स्वीकार कर चुके हैं। पंत की अनुपस्थिति में टीम के पास दूसरा भारतीय विकेटकीपर नहीं है। नीलामी के समय इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया। दिल्ली के पास फिल सॉल्ट के रूप में उपयोगी टी20 क्रिकेटर है लेकिन उनके पास परिस्थितियों का अनुभव नहीं है। लेकिन विदेशी विकेटकीपर को रखने का मतलब होगा कि दिल्ली को एक कम विदेशी तेज गेंदबाज के साथ उतरना पड़ेगा।।

किनके पास होगा अवसर

दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और सरफराज खान के पास सबसे बड़ा अवसर है। सरफराज लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं। एक अच्छा आईपीएल सीजन उन्हें सीधे टीम इंडिया में एंट्री दिला देगा। कुछ ऐसा ही पृथ्वी शॉ के साथ भी है। अगर ये दोनों खिलाड़ी चलते हैं तो दिल्ली न सिर्फ पहली बार आईपीएल खिताब जीत सकता है, बल्कि भारतीय टीम में भी आ सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल:

1 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ (शाम 7.30 बजे)
4 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली (शाम 7.30 बजे)
8 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी (दोपहर 3:30 बजे)
11 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली (शाम 7.30 बजे)
15 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (दोपहर 3:30 बजे)
20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली (शाम 7.30 बजे)
24 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम 7.30 बजे)
29 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली (शाम 7.30 बजे)
2 मई – गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद (शाम 7.30 बजे)
6 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली (शाम 7.30 बजे)
10 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम 7.30 बजे)
13 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली (शाम 7.30 बजे)
17 मई – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला (शाम 7.30 बजे)
20 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (दोपहर 3:30 बजे)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.