बैंक ही नहीं LIC के पास भी , कहीं आप तो रखकर नहीं भूल गए, ऐसे चेक करें

Updated on 10-04-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: हाल ही में आंकड़े सामने आए, जिसमें पता चला कि बैंकों में 35 हजार करोड़ लावारिस पड़े हैं, जिनका कोई दावेदार नहीं है। आरबीआई के हवाले से खबर आई कि देश के 12 बैंकों के पास 35000 करोड़ रुपये का कोई दावेदार नहीं है। सिर्फ आरबीआई ही नहीं बल्कि जीवन बीमा निगम (LIC) के पास भी इसी तरह से अनक्लेम्ड फंड है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के पुास 21500 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड अमाउंट है, जिसका कोई दावेदार नहीं है। एलआईसी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक उनके पास 21500 करोड़ रुपये का लावार‍िस फंड है।

एलआईसी के पास अनक्लेम्ड फंड

एलआईसी के आईपीओ (IPO) लॉन्‍च होने के समय दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई थी कि उनके पास सितंबर 2021 तक 21539 करोड़ रुपये का फंड है, जिसका कोई दावेदार सामने नहीं आया। अगर आप भी एलआईसी में पैसा रखकर भूल गए है तो आसानी से इसे चेक कर सकते हैं। अगर आप एलआईसी में अपना पैसा क्लेम करने से भूल गए है तो कुछ स्टेप फॉलो कर इसे चेक कर सकते हैं। बीमा कंपनी एलआईसी ने अनक्लेम अमाउंट के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक खास टूल दिया है, जिसकी मदद से आप चेक कर सकते हैं कि कहीं वो आपका पैसा तो नहीं है। आपको बता दें कि अगर कोई रकम बीमा कंपनियों के पास बिना किसी फेरबदल से 10 साल से अधिक अवधि से बिना किसी क्लेम के पड़ा है तो उसे अनक्लेम अमाउंट कहा जाता है। IRDAI के नियम के मुताबिक बीम कंपनियों को 1000 रुपये या उससे अधिक के अनक्लेम अमाउंट का पूरा ब्यौरा रखना पड़ता है।

ऐसे पता करें अनक्लेम अमाउंट

  • अनक्लेम अमाउंट का पता लगाने के लिए LIC की वेबसाइट पर कस्टमर सर्विस सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Unclaimed Amount of Policyholders पर क्लिक करें।
  • अलग विंडो खुलने के बाद उसमें आप अपना पॉलिसी का नंबर, पॉलिसी होल्डर नेम, डेट ऑफ बर्थ, पैन कार्ड की डिटेल डालकर सब्मिट करें।
  • क्लिक करते ही आपको अनक्लेम अमाउंट की डिटेल म‍िल जाएगी।
  • अगर वो आपका है तो आप उसे क्लेम कर हासिल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.