Paytm नहीं बल्कि इन स्टार्टअप कंपनियों को हुआ है सबसे ज्यादा घाटा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Updated on 10-03-2023 08:45 PM
नई दिल्ली: देश में हाल के वर्षों में स्टार्टअप कंपनियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन इनमें से अधिकांश कंपनियां घाटे में चल रही हैं। बायजू (Byju's), पेटीएम (Paytm), ओयो (OYO), फोनपे (PhonePe) और भारतपे (BharatPe) देश के दिग्गज स्टार्टअप माने जाते हैं। पेटीएम नवंबर 2021 में 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी। इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था लेकिन यह शेयर कभी भी इसके आसपास नहीं पहुंच पाया। कंपनी अगले कुछ साल में प्रॉफिट में आने की उम्मीद कर रही है। स्टार्टअप कंपनियों में घाटे की बात आती है तो सबसे पहले पेटीएम का नाम दिमाग में आता है। लेकिन सच में ऐसा नहीं है। पेटीएम सबसे ज्यादा नुकसान में चल रही स्टार्टअप कंपनियों की लिस्ट में नौवें नंबर पर है। तो फिर पहले नंबर पर कौन है?
    मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के आंकड़ों के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2022 में सबसे ज्यादा घाटे में भारतपे रही। कंपनी डिजिटल पेमेंट प्रोवाइटर कंपनी को इस दौरान 5,594 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसमें 4,782 करोड़ रुपये का एक्स्ट्राऑर्डिनरी लॉस शामिल हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फार्मईजी (PharmEasy) है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को 3,992 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसमें 1,261 करोड़ रुपये का वन टाइम लॉस शामिल है। फूड एग्रीगेटर स्विगी (Swiggy) को 3,629 करोड़ रुपये, मीशो (meesho) को 3,248 करोड़ रुपये, उड़ान (udaan) को 3,076 करोड़ रुपये, शेयरचैट (ShareChat) को 2,988 करोड़ रुपये, अनएकैडमी (Unacademy) को 2,848 करोड़ रुपये और डेलीहंट (dailyhunt) को 2,563 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

    पेटीएम का घाटा


    इस लिस्ट में पेटीएम नौवें नंबर पर है। कंपनी को पिछले साल 2,325 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। फोनपे को 2,014 करोड़ रुपये, ओयो को 1,940 करोड़ रुपये, कार्स24 को 1,834 करोड़ रुपये, क्रेड को 1,280 करोड़ रुपये और जोमैटो को 1,209 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसमें उन स्टार्टअप कंपनियों का डेटा शामिल नहीं है जिन्होंने अपनी कमाई के बारे में मिनिस्ट्री को जानकारी नहीं दी है। इनमें देश की सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी बायजू, अपस्टॉक (Upstox), और रेजरपे (Razorpay) शामिल हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 March 2026
    मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
     13 March 2026
    नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
     13 March 2026
    नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
     13 March 2026
    नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
    Advt.