आरसीबी की खैर नहीं...! बटलर नहीं हैं तो क्या राजस्थान उतारेगा सबसे बड़ा तूफान! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

Updated on 22-05-2024 01:55 PM
अहमदाबाद: फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली हाई-फ्लाइंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करो या मरो के आईपीएल एलिमिनेटर में संघर्षरत संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। रॉयल्स, एक समय लीग चरण में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए तैयार दिख रही थी, लेकिन लगातार चार हार और केकेआर के खिलाफ आखिरी गेम में हार के परिणामस्वरूप संजू सैमसन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बाद तीसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर, आरसीबी ने सनसनीखेज तरीके से बाहर होने की कगार से वापसी की है।

जोस के नहीं होने से राजस्थान को नुकसान, लेकिन आरआर के पास है तूफानी बल्लेबाज
राजस्थान रॉयल्स कुछ हफ्ते पहले खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन पिछले चार मैचों में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर हुईं। जोस बटलर के इंग्लैंड लौट जाने से उसकी बल्लेबाजी पर असर पड़ा है। अब यशस्वी जायसवाल (348 रन), कप्तान संजू सैमसन (504 रन) और रियान पराग (531 रन) को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। शिमरॉन हेटमायर भी निचले क्रम को मजबूती दे सकते हैं, हालांकि अभी तक बल्ले से इस सीजन में वह कमाल नहीं कर सके हैं। गेंदबाजी में टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 विकेट अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने झटके हैं। हालांकि, टॉम कोहलर-कैडमोर के रूप में राजस्थान के पास एक तूफानी बल्लेबाज है, जो ओपनिंग करेगा। वह इस फॉर्मेट में शतक भी लगा चुके हैं। उनका स्टाइक रेट 140 के आसपास है, जबकि लगभग 5 हजार रन बनाए हैं।
फिर धारण किया 'विराट' रूप
आरसीबी के लिए सबसे चमकदार चीज है दिग्गज विराट कोहली का शानदार फॉर्म में होना। टूर्नामेंट के 14 मैचों में अब तक 708 रन बनाकर विराट ऑरेज कैंप अपने पास रखे हुए हैं। उन्होंने 64.36 के औसत और 155.60 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं, जिसमें एक सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं। यानी विराट हैं तो भरोसा है। जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसिस (421 रन), रजत पाटीदार (361) और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (315) के बल्ले ने भी आरसीबी की सफलता में बड़ा योगदान दिया है। वहीं, गेंदबाजी में यश दयाल (15 विकेट) और मोहम्मद सिराज (13 विकेट) ने टीम के लिए अहम समय पर विकेट निकालकर राहें आसान की हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.