देश से बढ़कर कुछ नहीं, राष्ट्रगान के दौरान रोने लगा भारतीय प्लेयर, अपने पहले मैच में हुआ भावुक

Updated on 03-10-2023 01:32 PM
हांगझोऊ: एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार क्रिकेट इवेंट में उतर चुकी है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा सितारों से सजे स्क्वॉड को चीन भेजा गया है। हांगझोऊ में हो रहे एशियन खेलों के अपने पहले मैच में भारत का सामना नेपाल से जारी है। रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री करने वाली भारतीय टीम के लिए दो युवा प्लेयर्स का टी-20 डेब्यू हुआ, जिसमें से एक तो राष्ट्रगान के दौरान भावुक होकर रोने लगा। जी हां! घरेलू क्रिकेट के बाद आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा स्पिनर आर साई किशोर भारत के लिए पहला मैच खेलते हुए इमोशनल हो गए।
राष्ट्रगान के दौरान हुए भावुक
भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच में बाएं हाथ के चतुर स्पिनर आर साई किशोर और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टी-20 डेब्यू का मौका मिला। मैच शुरू होने से ठीक पहले जब दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंची तब आर साई किशोर भावुक हो गए। साफतौर पर उनकी आंखों में आंसू देखे जा सकते थे।
भारत की प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह

नेपाल की प्लेइंग XI: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहारा, संदीप लामिछाने

अश्विन के जबरा फैन हैं साई किशोर
6 नवंबर 1996 को पैदा हुए आर साई किशोर का पूरा नाम रविश्रीनिवासन साई किशोर है। वह तमिलनाडु के मडिपक्कम के रहने वाले हैं। 27 वर्षीय इस खिलाड़ी के पास एमबीए की डिग्री है। आर साई किशोर भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बहुत बड़े फैंस हैं। वह खुद को अश्विन से जोड़ते हैं क्योंकि वे दोनों लंबे हैं और मानते हैं कि वह ऐश की तरह अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जब किशोर ने तमिलनाडु में पदार्पण किया तो उन्होंने 33 वर्षीय खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया। अश्विन की तरह, साई किशोर का जर्सी नंबर 99 है और यहां तक कि उनके ट्विटर हैंडल पर भी 99 है।

IPL विनिंग टीम का हिस्सा
आर साई किशोर को तराशने का काम भले ही आईपीएल 2020 के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया हो, लेकिन उन्हें पहला मैच खेलने का मौका गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के दौरान दिया। अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी और आशीष नेहरा की कोचिंग वाली टीम चैंपियन बनी। इस सीजन उन्हें पांच मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 121 रन देते हुए कुल 6 विकेट झटके। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 2/7 था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.