चिंता की कोई बात नहीं, टीम इंडिया में सब ऑल इज वैल, हार के बावजूद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्यों कहा?

Updated on 31-07-2023 02:32 PM

ब्रिजटाउन: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि टीम एक मैच या एक सीरीज को लेकर चिंतित नहीं हैं। वर्ल्ड कप से पहले अन्य खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी है। द्रविड़ ने मैच के बाद कहा,‘हम हमेशा बड़ी तस्वीर पर गौर करेंगे। हमें आगे एशिया कप और वर्ल्ड कप में भाग लेना है। इसलिए हमें बड़ी तस्वीर पर गौर करना होगा क्योंकि हम कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे हैं। हम प्रत्येक मैच या प्रत्येक सीरीज को लेकर चिंतित नहीं हो सकते। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह गलती होगी।’


जोखिम लेने होंगे
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट के पिछले नौ मुकाबले गंवाए थे। अब कैरेबियाई टीम को साल 2019 के बाद पहली जीत मिली है। इस मौके पर राहुल द्रविड़ ने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों को मौका देने के लिए विराट और रोहित को आराम दिया गया। हमें इस तरह के जोखिम लेने होंगे। बड़ी प्रतियोगिताओं को देखते हुए इस तरह की परिस्थितियों में हम इस तरह के मौके ले सकते हैं। हम उन्हें (युवा खिलाड़ियों को) जितना संभव हो उतने मौके देना चाहते हैं।’
 
तो क्या बुमराह-अय्यर पूरी तरह फिट नहीं?
द्रविड़ ने कहा कि कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) में हैं और इसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट के लिए एशिया कप (30 अगस्त-17 सितंबर) और वर्ल्ड कप (अक्टूबर-नवंबर) से पहले टीम के अन्य खिलाड़ियों को मौका देना जरूरी है। उन्होंने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो यह हमारे पास अन्य खिलाड़ियों को आजमाने का आखरी मौका है। हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं और अभी एनसीए में हैं। एशिया कप में अब केवल एक महीने का समय बचा है। उम्मीद है कि कुछ चोटिल खिलाड़ी एशिया कप और वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे, लेकिन हम किसी तरह का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। खिलाड़ियों के चोटिल होने से उनको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में हमारे लिए अन्य खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी है ताकि वह किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहें।’
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.