सीएम धामी के गृह जनपद उधम सिंह नगर में 750 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, सड़क पर उतरे लोग

Updated on 07-10-2023 01:50 PM
देहरादून/उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद उधम सिंह नगर में लगभग 5 हजार लोगों के सिर से छत छीनने का डर सताने लगा है। किच्छा तहसील क्षेत्र स्थित नगला वासियों को उनके भविष्य की चिंता परेशान कर रही है। प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद अब नगलावासी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए हैं। प्रशासन ने 750 से ज्यादा परिवारों को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस थमा दिया है। इसको लेकर अब नगलावासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार से उनके आशियाने को न तोड़ने की अपील की है।

जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा तहसील क्षेत्र नगलावासियों को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है। इससे पहले वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 750 परिवारों को नोटिस थमाया गया है। साथ ही उन्हें अपने-अपने घर को खाली करने को कहा है। ऐसा न करने पर घरों को तोड़ने की चेतावनी दे दी है। आशियाने उजाड़े जाने को लेकर अब नगला वासियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। क्षेत्र के लोगों ने नगला चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

70 साल से रह रहे

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो नगला क्षेत्र में पिछले 70 सालों से रहते आ रहे हैं। ऐसे में एकतरफा कार्रवाई कर प्रशासन उन्हें उजाड़ने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने आश्वस्त किया था कि उनके आशियाने को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। अब जिला प्रशासन और विभागों ने उन्हें नोटिस थमाते हुए जगह को खाली करने को कहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके आशियाने को न तोड़ा जाए। अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती तो उनका आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा और चाहें इसके लिए उन्हें अपनी जान क्यों ना देनी पड़े।

सरकार हड़प रही जीवनभर की कमाई

एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शन में फुटफुट कर रोने लगी। उनका कहना है कि उनकी जीवन भर की कमाई अब सरकार हड़प रही है। अब वह जाए तो कहां जाएं। साथ में इस नगला गांव में सैकड़ों परिवार फौजियों के रहते हैं। इससे उनके घरों पर भी उन्हें बुलडोजर चलने का डर सताता नजर आ रहा है, जिससे उन्हें भी इस आंदोलन का हिस्सा बनना पड़ रहा है।

दीवाली तक सरकार देगा तोहफा

नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के सांसद एवं राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि ये आर्डर कोर्ट का है, ऐसे में वो ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हालांकि इसके लिए वह किसी को घर से बेघर नहीं होने देंगे। सरकार उनके घरों को बचाने के लिए कोई कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली पर रुद्रपुर वासियों के हजारों परिवार को तोहफा देने जा रहें हैं, जिसमें नाजुल की भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देंगे। नगला वासियों के घरों को भी नहीं उजाड़ने दिया जाएगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     11 August 2026
    पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
     11 August 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
     11 August 2026
    गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
     11 August 2026
    पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
     11 August 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
     11 August 2026
    विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
     11 August 2026
    लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
     10 August 2026
    हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
     10 August 2026
    प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
    Advt.