मॉडल सुसाइड केस में IPL खिलाड़ी को नोटिस:तानिया ने आखिरी कॉल ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को किया था, 2 दिन पहले मिला था शव

Updated on 22-02-2024 01:59 PM

IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा सूरत की मॉडल तान‍िया सिंह सुसाइड केस में मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हें सूरत पुलिस ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।

दरअसल, मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तान‍िया ने आखिरी कॉल अभिषेक को किया था। इतना ही नहीं, पुलिस को तानिया के मोबाइल से कॉल डीटेल, फोटो और मैसेज मिले हैं। इससे पहले, पुलिस ने इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े मितेश नाम के युवक से पूछताछ की थी।

मॉडल तान‍िया ने रविवार रात अपने घर में सुसाइड कर लिया था। वे देर रात घर लौटी थीं। सुबह बेटी को फांसी पर लटका देख परिवार सदमे में आ गया। तानिया फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट थीं। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित तमाम पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बड़े-बड़े लोगों के संपर्क में थीं तानिया, सभी से पूछताछ की तैयारी
पुलिस को तानिया के मोबाइल फोन की CDR (कॉल डीटेल रिकॉर्ड) और IPDR (इंटरनेट प्रोटोकॉल डीटेल) की जांच से पता चला है कि वे कई बड़े लोगों के संपर्क में थीं। पुलिस इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।

पुलिस बोली- अभिषेक को फोन पर सूचना दी
पुलिस ने कहा है कि लड़की के मोबाइल फोन की जांचकर अधिक से अधिक संदिग्ध संपर्कों को कॉल करने की कार्रवाई की जा रही है। युवती सीधे IPL स्टार के संपर्क में है या नहीं, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। अभी सामने आया है कि एक पक्ष ने अपने फोन से अभिषेक शर्मा को मैसेज भेजा था। इस संबंध में खिलाड़ी को टेलीफोन पर सूचित कर दिया गया है।

अभिषेक ने रणजी ट्रॉफी में एक ओवर में 5 छक्के मारे थे
अमृतसर के अभिषेक शर्मा बैटिंग ऑलराउंडर हैं और लेफ्ट आर्म से बैटिंग और स्पिन बॉलिंग करते हैं। वे IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं और दिल्ली कैपिटल्स से भी खेल चुके हैं। वे IPL के 47 मैच में 4 अर्धशतक सहित 892 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.23 का है।

23 साल के अभिषेक फर्स्ट क्लास में पंजाब के लिए खेलते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ एक ही ओवर में पांच छक्के लगाए थे। अभिषेक ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। उन्होंने 30.60 की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ 1071 रन बनाए हैं।

उन्होंने 88 टी-20 में 145 की स्ट्राइक रेट से 2187 रन बनाए हैं, जिनमें 3 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.