चीता परियोजना जानकारी छिपाने पर वाइल्ड लाइफ चीफ को नोटिस

Updated on 02-12-2025 12:52 PM

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शुभ रंजन सेन को राज्य सूचना आयोग ने चीता परियोजना की जानकारी नहीं देने और जानकारी देने पर राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा बताने के मामले में नोटिस देकर 12 दिसंबर को तलब किया है। मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) विजय यादव ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव शुभ रंजन सेन को अपना जवाब दाखिल करने के लिए आयोग के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

यह कार्रवाई वन्यजीव और आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे द्वारा दायर एक शिकायत पर हुई है। जुलाई 2024 में दुबे ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के अंतर्गत कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चल रही चीता परियोजना के कार्यान्वयन, प्रबंधन और बजट पर विवरण मांगते हुए आवेदन लगाया था। इस पर लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) सौरभ काबरा को जानकारी देना था लेकिन पीसीसीएफ सेन ने लिखित में जानकारी मांगने के अनुरोध को पूरी तरह से अस्वीकार करने का निर्देश दिया।

सेन पर आरोप है कि उन्होंने पीआईओ लोक सूचना अधिकारी को आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(a) का हवाला देते हुए जानकारी को रोकने का निर्देश दिया जो सूचना का अधिकार अधिनियम का एक ऐसा खंड है जिसमें ऐसी जानकारी के लिए आरक्षित है कि इससे भारत की संप्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा, रणनीति, वैज्ञानिक या आर्थिक हितों, विदेश राज्य से संबंध पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो या किसी अपराध के लिए उकसाहट हो, की स्थिति बनती है।

वन्यजीव और आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस पर राज्य सूचना आयुक्त के यहां अपील कर पीसीसीएफ वन्यजीव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सेन के खिलाफ संरक्षण परियोजना के सार्वजनिक डेटा को छिपाने के लिए अधिनियम के कथित दुरुपयोग के लिए जुर्माना, विभागीय जांच और मुआवजे की मांग की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.