नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे:हर्बर्ट को सीधे सेटों में हराया

Updated on 29-05-2024 02:13 PM

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच मंगलवार को फ्रेंच ओपन में जीत के साथ शुरुआत करते हुए दूसरे राउंड में पहुंच गए। उन्होंने फ्रांसीसी वाइल्डकार्ड पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-4, 7-6 (7-3), 6-4 से शिकस्त दी।

वहीं लगातार 69 ग्रैंडस्लैम खेलने वाली फ्रांसीसी स्टार अलिजे कार्नेट ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्हें मंगलवार को उनके ही देश की 7वीं सीड झेंग किनवेन ने 6-2, 6-1 से हराया।

34 साल की कॉर्नेट पहले ही ऐलान कर चुकी थी कि यह उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। कॉर्नेट के नाम लगातार 69 ग्रैंडस्लैम खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। वे लगातार 20 बार फ्रेंच ओपन में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने कहा- आपने मुझे अविश्वसनीय भावनाओं से ओतप्रोत किया है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि ऐसा मैं आखिरी बार महसूस कर रही हूं। कार्नेट को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई थी।

कार्नेट के अलावा, विमेंस की सिंगल कैटेगरी में बेलारूस की एरिना सबालेंका और कजाखस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलिना रायबकिना ने दूसरे दौर में जगह बनाई। मैंस सिंगल्स में 7वीं सीड कैस्पर रूड और 5वीं सीड डेनियल मेदवेदेव ने अपने-अपने मैच जीतकर राउंड-2 में जगह बनाई।

कार्नेट ने 2007 से अब तक हर ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लिया
कार्नेट के नाम पर लगातार 69 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेलने का महिला रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन से लेकर इस साल फ्रेंच ओपन तक प्रत्येक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। हालांकि वे कभी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई।

राय​बकिना की क्ले कोर्ट पर लगातार 9वीं जीत, सबालेंका भी राउंड-2 में
विमेंस सिंगल्स में कजाखस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलिना रायबकिना ने जर्मनी की ग्रीट मिनेन को 1 घंटे 13 मिनट चले मैच में 6-2, 6-3 से हराया। यह रायबकिना की क्ले कोर्ट पर इस साल 9वीं जीत भी है। वहीं, बेलारूस की एरिना सबालेंका ने रूस की एरिका एंड्रीवा को 6-1, 6-2 से हराया।

मेदवेदेव और रूड अगले दौर में
मेंस सिंगल्स में 5वीं सीड डेनियल मेदवेदेव ने जर्मनी के गैरवरीय खिलाड़ी डोमिनिक कोएपफर को चार सेट में मात दी। मेदवेदेव ने कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 6-4, 7-5, 6-3 से 3 घंटे 8 मिनट में मुकाबला जीता। साथ ही 7वीं सीड कैस्पर रूड ने ब्राजील के फेलिपे मेलिजेनि अल्वेस को 6-3, 6-4, 6-3 से परास्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.