अब हिंडनबर्ग पर कहर बनकर टूटे अडानी, हर सेकेंड कमा रहे 2 करोड़ रुपये, पीछे छूटे दुनियाभर के दिग्गज

Updated on 06-03-2023 07:01 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयरों में आई गिरावट थमने लगी है। अडानी को विदेश से बड़ा निवेश मिला है। जीक्यूजी कंपनी ने अडानी के शेयरों की बंपर खरीद दी की है। अडानी समूह की चार कंपनियों से शेयरों में इस कंपनी ने राजीव जैन की कंपनी जीक्यू (GQG) ने 15 हजार करोड़ का निवेश किया। इस खबर के आने के बाद से अडानी के शेयर रॉकेट बन गए। बीते हफ्ते अडानी के शेयरों में जबरदस्त रिकवरी देके को मिली है। अडानी के शेयर्स ताबड़तोड़ चढने लगे। अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)के शेयर में 4 दिनों में 57% उछले। वहीं अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू 1.7 लाख करोड़ रुपये चढ़ गई है। अडानी के शेयरों में तेजी के चलते गौतम अडानी का निजी वर्थ तेजी से बढ़ा है। वहीं अडानी के शेयरों में तेजी, गौतम अडानी की कंपनी के मार्केट वैल्यू मे ंहो रही रिकवरी से हिंडनबर्ग की शॉर्ट सेलिंग के मकसद को झटका लगा है। अडानी समूह में शेयरों में खरीद करने वाले जीक्यूजी के राजीव जैन ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने अडानी समूह को लेकर गहराईयों से स्टडी की है और वो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हमत नहीं है। हिंडनबर्ड की रिपोर्ट को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अडानी समूह को नुकसान पहुंचाकर हिंडनबर्ग पर निजी फायदे का आरोप लगता रहा है, लेकिन अडानी के शेयरों में रिकवरी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।


तेजी से बढ़ी अडानी की कमाई

शुक्रवार को बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गौतम अडानी के नेटवर्थ में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते शुक्रवार तो अडानी के शेयरों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ। अडानी के शेयरों तेजी के कारण शुक्रवार को गौतम अडानी लगातार दूसरे दिन दुनिया के सबसे बड़े गेनर रहे। एक दिन में उनके नेटवर्थ में 14 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। उन्होंने शुक्रवार को आज हरेक सेकंड करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुक्रवार को गौतम अडानी के शेयर में तेजी के कारण अडानी का नेटवर्थ करीब 4,42,68,12,00,000 रुपये बढ़ा। यानी हर मिनट उन्होंने 1,18,04,83,200 रुपये की कमाई की, जबकि हर सकेंड उनकी दौलत 1,96,74,720 रुपये बढ़ा।

कितनी बढ़ी दौलत

गौतम अडानी के शेयरों में तेजी के कारण फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में उनकी दौलत बढ़कर 43 अरब डॉलर बढ़ गई है। फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में गौतम अडानी छलांग लगाकर अमीरों की लिस्ट में 26वें नंबर पर पहुंच गया है। उनकी दौलत 43 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते गौतम अडानी ने दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में 37वें नंबर से बढ़कर 43 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। गौतम अडानी के लिए बीता हफ्ता अच्छा रहा है। इस हफ्ते अडानी के शेयरों में तेजी का अनुमान है। जिस तरह से विदेशों में रोडशो पर समूह को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और सुप्रीम कोर्ट की जांच कमेटी को लेकर अडानी समूह की ओर से सकारात्मक संकेत दिए गए है, उससे निवेशकों का भोसा फिर से लौट रहा है। बीते हफ्ते लगातार चार दिन अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी रही। इस हफ्ते भी इसी तरह की उम्मीद है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.