अब WhatsApp पर मिलेगी बैंकिंग की सारी सुविधाएं

Updated on 04-10-2022 06:00 PM

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने व्हाट्सएप बैंकिंग की शुरुआत कर दी है। इसकी घोषणा बैंक ने सोमवार को दी जिसमें कहा गया है कि यह सुविधा बैंक के कस्टमर के साथ नॉन–कस्टमर के लिए भी उपलब्ध होगी। बैंक ने एक बयान में कहा कि व्हाट्सएप पर बैंकिंग सुविधा को एक्टिव करने के लिए ग्राहकों को ऑफिशियल पीएनबी के व्हाट्सएप नंबर 919264092640 को सेव करना होगा और इस नंबर पर एक हाय/हैलो भेजकर बातचीत शुरू करनी होगी। हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि ग्राहक बातचीत शुरू करने से पहले यह चेक जरूर कर लें कि व्हाट्सएप पर पीएनबी (PNB) के प्रोफाइल नाम के साथ ‘ग्रीन टिक’ है या नहीं। 

WhatsApp बैंकिंग में मिलेंगी ये सुविधाएं
इस डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को नॉन–फाइनेंशियल बैकिंग सर्विस जैसे अंतिम 5 ट्रांजैक्शन की डिटेल्स, बैलेंस इंक्वायरी, स्टॉप चेक, और अकाउंट होल्डरों के लिए चेक रिक्वेस्ट की सुविधाएं दे रही है। इसके अलावा भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए कुछ सुविधाएं दे रहा है। इसमें बैंक अपने अकाउंट होल्डर और नॉन–अकाउंट होल्डर दोनों को ऑनलाइन अकाउंट खोलना, बैंक डिपॉजिट या लोन प्रोडक्ट्स की इंक्वायरी, डिजिटल प्रोडक्ट्स, लोकेट ब्रांच या एटीएम की जानकारी और ऑप्ट–इन/ ऑफ–आउट आउट का विकल्प भी दे रहा है।

24 घंटे मिलेंगी ये सुविधाएं
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बताया कि व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस की यह सुविधाएं सप्ताह के सातों दिन और दिन के 24 घंटे खुली रहेंगी। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की यह व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस एंड्रॉइड और आईओएस-बेस्ड दोनों मोबाइल फोन से प्राप्त की जा सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.