अब हेल्थ सेक्टर में क्रांति लाएंगे अंबानी! बीमारी का अनुमान लगाने वाला बिल्कुल सस्ता टेस्टिंग किट लाने की तैयारी

Updated on 02-03-2023 08:32 PM
नई दिल्ली : अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हेल्थकेयर सेक्टर में धमाका करने जा रहे हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन जीनोम टेस्टिंग (Genome Testing) के लिए किट लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस किट की कीमत बाजार से करीब 86 फीसदी कम होगी। इस तरह रिलायंस (Reliance) जैनेटिक मैपिंग बिजनस में एंट्री लेने जा रहा है। अंबानी अमेरिकी स्टार्टअप 23andMe द्वारा शुरु किये गए हेल्थकेयर ट्रेंड को भारत में भी लाना चाहते हैं। वे भारत के बढ़ते कंज्यूमर मार्केट में हेल्थकेयर को अधिक किफायती और व्यापक बनाना चाहते हैं। रिलायंस ग्रुप कुछ ही हफ्तों में 12,000 रुपये कीमत का एक व्यापक जीनोम टेस्टिंग किट लाने जा रहे हैं। स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट के सीईओ रमेश हरिहरन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ही प्रोडक्ट को डेवलप किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बेंगलुरु बेस्ड इस फर्म को साल 2021 में खरीदा था। अब ग्रुप की इस कंपनी में 80 फीसदी हिस्सेदारी है।

    86% सस्ती होगी रिलायंस की किट


    इस समय दूसरों द्वारा ऑफर किये जारी जीनोम टेस्टिंग किट की तुलना में रिलायंस की किट 86 फीसदी सस्ती है। हरिहरन ने कहा, 'इस किट के जरिए कैंसर, हार्ट अटैक, न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ आनुवांशिक समस्याओं के बारे में किसी व्यक्ति की प्रवृति को सामने लाती है। इससे पहले से ही पता लग जाता है कि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होने की कितनी संभावना है।'

    तैयार होगा बायोलॉजिकल डेटा का खजाना


    भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए किफायती पर्सनल जीनोम मैपिंग की सुविधा हेल्थकेयर सेक्टर में एक बड़ा कदम है। इससे दुनिया की बड़ी आबादी की जीनोम मैंपिंग करने का रास्ता निकलेगा। इससे बायोलॉजिकल डेटा का एक खजाना तैयार होगा, इससे इस क्षेत्र में दवा के विकास और बीमारियों की रोकथाम में सहायता मिलेगी। यह डेटा की दुनिया में अंबानी की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को दिखाता है। वे डेटा को "न्यू ऑयल" भी कह चुके हैं।

    दुनिया में सबसे सस्ती जीनोमिक प्रोफाइल


    हरिहरन ने कहा, 'यह दुनिया में सबसे सस्ती जीनोमिक प्रोफाइल होगी। हम एक एग्रेसिव प्राइस पॉइंट पर जा रहे हैं, जिससे इसे आसानी से अपनाया जा सके। क्योंकि यह हेल्थकेयर में एक बढ़िया बिजनस बनेगा।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
     20 June 2026
    नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
     19 June 2026
     पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
    Advt.