अब कोई भी ग्रैजुएट बन सकेगा इन्वेस्टमेंट अडवाइजर और रिसर्च एनालिस्ट, सेबी ने किया नियमों में बदलाव

Updated on 27-11-2025 01:49 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने इन्वेस्टमेंट अडवाइजर्स (IAS) और रिसर्च एनालिस्ट (RAS) बनने की चाह रखने वालों को बड़ी खुशखबरी दी है। सेबी ने इन प्रोफेशनल्स के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन की शर्तों में ढील दे दी है । अब किसी भी में सब्जेक्ट में ग्रैजुएशन करने वाला व्यक्ति इसके लिए अप्लाई कर सकता है। मंगलवार को जारी दो अलग-अलग नोटिफिकेशन में सेबी ने कहा कि बाजार की समझ परखने के लिए NISM का सर्टिफिकेशन एग्जाम पास करना पहले की तरह अनिवार्य रहेगा।

अभी तक के नियमों के मुताबिक, सिर्फ फाइनैंस, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, इकॉनमिक्स या कैपिटल मार्केट्स से जुड़ी डिग्री (ग्रैजुएट या पोस्ट ग्रैजुएट) वाले लोग ही रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होते थे। नए नियमों के तहत, अब चाहे आपने इंजीनियरिंग की हो, वकालत (Law) पढ़ी हो या किसी भी और विषय में ग्रेजुएशन किया हो। आप इन्वेस्टमेंट अडवाइजर और रिसर्च एनालिस्ट बनने के योग्य माने जाएंगे। आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.