अब लाड़ली बहनाें को 450 रुपये में म‍िलेगा गैस स‍िलेंडर, मप्र की मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री ने की राज्‍य के नदी जोड़ो अभियान की प्रशंसा

Updated on 31-07-2024 12:51 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के पहले लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों यानी लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर कम कीमत पर उपलब्ध करने के लिए लागू की गई रसोई गैस सहायता योजना निरंतर रखी जाएगी। पात्र लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में ही मिलेगा। सिलेंडर की तय कीमत से अंतर की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।इस संबंध में प्रधानमंत्री उज्जवला और गैर उज्जवला रसोई गैस सहायता योजना को निरंतर रखने की अनुमति मंगलवार को मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दी गई। इसका लाभ लगभग 50 लाख लाड़ली बहनों को मिलेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम सरकार भरेगी।

बता दें, प्रदेश में 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए रिफिलिंग पर जुलाई, 2023 से मार्च, 2024 तक 579.72 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। इस योजना में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और गैर उज्जवला वाली लाड़ली बहनें शामिल हैं। अप्रैल-मई 2024 के लिए 52.44 करोड़ रुपये का अनुदान का भुगतान किया जाना है। कैबिनेट ने निर्णय लिया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी योजना को निरंतर रखा जाएगा और इसके लिए बजट में प्रविधान किया गया है।

इसके लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और गैर उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर रिफिल पर अनुदान राशि के भुगतान के लिए रसोई गैस सहायता योजना (उज्जवला) एवं रसोई गैस सहायता योजना (गैर उज्जवला) की स्वीकृति दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 से लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर की शेष राशि का भुगतान इन्हीं योजनाओं से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार रक्षाबंधन के पहले एक अगस्त को सभी लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपये अतिरिक्त जमा कराएगी। यह राशि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि से अलग रहेगी।

सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक में सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना अंतर्गत प्रदेश की आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।

प्रीमियम की राशि राज्य सरकार जमा करेगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-2026 के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। दोनों योजनाओं की प्रीमियम राशि 456 रुपये होती है। इसमें दुर्घटना में मृत्यु एवं पूर्ण अपंगता की स्थिति में दो लाख और आंशिक किंतु स्थायी अपंगता की स्थिति में एक लाख रुपये दिए जाने का प्रविधान है।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.