अब पस्त पड़ने लगी है 'दृश्यम 2', बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही 'अवतार 2'

Updated on 11-01-2023 09:44 PM
अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता स्टारर 'दृश्यम 2' पिछले साल 18 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसके बाद हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं, जैसे वरुण धवन-कृति सेनन की 'भेड़िया' और रणवीर सिंह की 'सर्कस', लेकिन कोई भी मूवी 'दृश्यम 2' की कमाई को हिला नहीं पाई। ये मूवी रिलीज के इतने दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, लेकिन अब इसकी कमाई करोड़ों से घटकर लाखों में हो गई है। आइये जानते हैं कि इसने 54वें दिन यानी मंगलवार को कितने रुपयों का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' भी रिलीज के 26वें दिन इंडिया में करोड़ों में कमा रही है। आइये जानते हैं, दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
पहले बात करते हैं Avatar: The Way of Water की, 16 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इसने 25वें दिन 374.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 26वें दिन (10 जनवरी) की बात करें तो फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Drishyam 2 Box Office Collection: अब बात करें अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की तो इस मूवी ने रिलीज के 53वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 238.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 54वें दिन (मंगलवार) की बात करें तो फिल्म ने 0.30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.