अब इस दिवालिया बैंक को खरीदेंगे एलन मस्क, ट्वीट कर किया इशारा

Updated on 12-03-2023 01:09 AM
नई दिल्ली: अमेरिका की टॉप सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) दिवालिया हो गई है। बैंक पर ताला लटक गया है। बैंक की वित्तीय हालात को देखने के बाद अमेरिकी रेगुलेटरी ने ये फैसला लिया। बैंक के बंद होने की खबर जैसे ही फैली, वैसे ही ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) का एक ट्वीट भी खूब वायरल हो गया। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क ने बंद हुए इस बैंक को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

मस्क खरीदेंगे ये बैंक?

अमेरिकी बैंक सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने की खबरों ने अमेरिका सहित दुनियाभर के बाजारों पर असर डाला है। बैंक के बंद होने की खबरों के बीच एलन मस्क ने इस बैंक को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। रेजर के सीईओ मिन लियांग ने ट्विटर पर लिखा कि ट्विटर को खस्ताहाल सिलिकॉन वैली बैंक को खरीद लेना चाहिए। इसे खरीदकर उसे डिजिटल बैंक बनाना चाहिए। जिसके जवाब में एलन मस्क ने लिखा मैं आपके इस विचार का स्वागत करता हूं और मैं इसके लिए ओपन हूं। एलन मस्क मौके पर चौका मारने में माहिर है। उन्होंने इस तरह से कई डील पहले भी की है। ऐसी कंपनियों को खरीदकर उन्हें बढ़ाने में उन्हें महारथ हासिल है। ऐसे में उनका ये ट्विटर काफी दिलचस्प है।

गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन और इनोवेशन ने सिलिकॉन वैली बैंक की वित्तीय स्थिति को देखने के बाद उसे बंद करने का निर्देश दिया। बैंक के ग्राहकों की आर्थिक सुरक्षा की जिम्मेदारी FDIC को सौंपी गई है। सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है, जिसके पास 210 अरब डॉलर से अधिक का एसेट्स है। ब्याज बढ़ने से बैंक के हालात बिगड़ते चले गए। सिलिकॉन वैली बैंक टेक कंपनियों और नए वेंचर्स को फाइनेंशियल सपोर्ट देता है। ब्याज दर बढ़ने से इन कंपनियों की हालात बिगड़ने लगी और वो लोन नहीं चुका पा रही थी। बैंक की लोन डूबने लगा। जिसके बाद बैंक की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.