अब किसान केवल 10 प्रतिशत देकर पाएंगे सोलर पंप:सरकार देगी सब्सिडी

Updated on 18-10-2025 01:51 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेशभर से आए ढाई हजार से ज्यादा किसानों से संवाद किया। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों और कृषि से जुड़े कामों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृष्ण और बलराम की वेशभूषा में आए बच्चों को देखकर सीएम ने उन्हें पांच-पांच हजार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया, जबकि कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं किया।

सोलर पंप पर अब मिलेगी 90% सब्सिडी'

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पहले सोलर पंप पर किसान को 40 फीसदी और सरकार को 60 फीसदी राशि देनी पड़ती थी। अब सरकार 90 फीसदी तक की सब्सिडी देगी और किसान को केवल 10 फीसदी राशि देनी होगी। उन्होंने बताया कि पांच हार्स पावर के कनेक्शन पर किसान को सिर्फ साढ़े सात हजार रुपए देने होंगे, जबकि सरकार प्रत्येक कनेक्शन पर 51 हजार रुपए की सब्सिडी देगी। इससे किसान न केवल सिंचाई कर सकेंगे, बल्कि घर की बिजली की जरूरत भी सोलर पंप से पूरी कर पाएंगे।

पांच हार्स पावर तक अपग्रेड करने का मौका

सीएम यादव ने कहा कि जिन किसानों के पास अभी तीन हार्स पावर का कनेक्शन है, वे केवल दस फीसदी राशि देकर पांच हार्स पावर का कनेक्शन ले सकते हैं। वर्तमान में प्रदेश में दो लाख अस्थायी और तीन लाख स्थायी सिंचाई पंप कनेक्शन हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश का सिंचाई रकबा अब 52 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, और केन-बेतवा, पार्वती, कालीसिंध व चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं से यह रकबा और बढ़ेगा।

फूड प्रोसेसिंग और भावांतर से किसानों को फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की उपज का पूरा दाम दिलाने के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करने पर काम कर रही है। टमाटर, प्याज और सब्जियां फेंकने की नौबत कम करने के लिए सरकार स्थायी समाधान तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन में भाव के अंतर की राशि सरकार किसानों को देगी। साथ ही भाईदूज पर किसानों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

कांग्रेस पर हमला, फिर रुके सीएम

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, “कांग्रेसियों नालायक…” फिर खुद को संभालते हुए बोले, “ऐसा कहने का मन होता है, पर भाषण में शब्द संभालकर बोलना होता है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1956 से 2003 तक केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई कराई, जबकि भाजपा सरकार ने इस आंकड़े को कई गुना बढ़ा दिया।

भाजपा नेताओं ने भी साधा कांग्रेस पर निशाना

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी किसानों को संबोधित किया। चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा कि “सोयाबीन के लिए मांग करने वाले नेता गेहूं की बोरी लेकर पूर्व सीएम के पास गए थे, जरूरी नहीं कि उसमें गेहूं ही रहा हो, भूसा भी हो सकता है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों के हित में काम नहीं किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.