'अब तो वे खुद हाईकमान हैं', सीएम गहलोत का सचिन पायलट पर तंज, चुनाव से पहले क्या फिर होगी भिड़ंत?

Updated on 07-10-2023 01:52 PM
जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के दो दिग्गज अशोक गहलोत और सचिन पायलट में फिर ठनती दिख रही है। उनके बीच फिर से बयानबाजी का दौर शुरू होता दिख रहा। पिछले कुछ महीनों से दोनों नेता शांत थे और एक दूसरे पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे थे। हालांकि, शुक्रवार को जयपुर में आयोजित एक न्यूज पोर्टल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बड़ा तंज कसा। सीएम गहलोत ने मुस्कुराते हुए कहा कि पायलट तो खुद हाईकमान हैं। चुनाव में उनकी क्या भूमिका रहेगी, यह तो वे खुद तय करेंगे।

पायलट-गहलोत में क्या फिर ठनी?

कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के बीच पिछले साढ़े चार साल से टकराव देखने को मिल रहा। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर गहलोत और पायलट के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी रही। हालांकि 'राजनीति के जादूगर' कहे जाने वाले अशोक गहलोत हर बार सचिन पायलट पर भारी पड़े। पायलट ने गहलोत पर कई बार सियासी वार करने की कोशिश की और उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के भरसक प्रयास किए। जुलाई 2020 में पायलट और उनके 18 समर्थकों ने मोर्चा ही खोल दिया। वो राजस्थान से बाहर चले गए। इधर सरकार बचाने के लिए गहलोत और उनके समर्थक विधायकों को 34 दिन तक होटलों में रहना पड़ा। पायलट के तमाम दांव पेच के बावजूद भी वे सीएम गहलोत की कुर्सी नहीं हिला सके। पार्टी हाईकमान बार बार आश्वासन देकर पायलट को मनाती रही।

चार महीने बाद सीएम गहलोत ने कसा तंज

इसी साल अप्रैल में सीएम गहलोत के खिलाफ अनशन करने के बाद मई में सचिन पायलट ने अजमेर से लेकर जयपुर तक पैदल मार्च निकाला। गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि, 29 मई को कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत और पायलट को साथ लेकर बैठक की। दोनों के बीच सुलह करवाई गई। साढ़े चार महीने तक गहलोत और पायलट दोनों शांत थे। अब सीएम गहलोत ने जिस तरह से पायलट पर तंज कसा उससे ऐसा लग रहा जैसे शीत युद्ध को फिर हवा दे दी गई है।

सीएम के कमेंट से क्या बढ़ेगा टकराव

अशोक गहलोत और उनके समर्थक नेताओं ने सचिन पायलट के लिए गद्दार, नकारा, निकम्मा और कोरोना जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। पायलट ने हर आरोप पर संयम बरता और ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की, जिसमें शब्दों की मर्यादा तोड़ी गई हो। अब सीएम गहलोत ने पायलट पर तंज कसे जाने के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे। लोगों का कहना कि पार्टी हाईकमान ने गहलोत और पायलट के बीच सुलह कराई थी। लेकिन अब अशोक गहलोत का तंज आग में घी डालने का काम कर सकता है। हालांकि पायलट की ओर से फिलहाल कोई पलटवार नहीं आया है।

जानिए क्या कहा सीएम गहलोत ने

एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम गहलोत ने मुस्कुराते हुए कहा कि सचिन पायलट हमारी पार्टी के नेता हैं। अब तो वे खुद हाईकमान हैं क्योंकि वे सीडब्ल्यूसी के मेंबर हैं। गहलोत ने कहा कि सीडब्ल्यूसी का मेम्बर होना अपने आप में बड़ी बात है। टिकट वितरण से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा कि एआईसीसी और सीडब्ल्यूसी के सदस्यों की सलाह पर ही पार्टी आलाकमान टिकट तय करता है। अब पायलट की भूमिका उन्हें खुद तय करनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.