अब जिंदा नहीं रह पाऊंगा इराक में तमिलनाडु के शख्स ने मौत से कुछ घंटे पहले भेजा वीडियो, क्या है रहस्य?

Updated on 02-08-2023 01:38 PM

चेन्नै: इराक में रह रहे डिंडीगुल के चिन्नाया के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। 45 वर्षीय निर्माण श्रमिक ने मरने से पहले उसने अपनी पत्नी को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसे प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। नाथम की पत्नी ने स्थानीय तहसीलदार को एक याचिका प्रस्तुत की और राज्य सरकार से उसके शव को भारत लाने में मदद करने की अपील की है। महिला सी कोकिला ने कहा कि उनके पति पी चिन्नाय्या की मौत संदिग्ध है। वह अनुकूल परिस्थियों में था। उसकी मौत ही जांच कराई जानी चाहिए।

 
 
मूंगिलपट्टी का मूल निवासी, निर्माण श्रमिक जुलाई 2022 में काम की तलाश में इराक गया था। वह वहां रहकर मजदूरी करता था। वीडियो कॉल और वॉट्सऐप वॉइस कॉल से वह अपनी पत्नी और परिवार के संपर्क में रहता था।
 

'परेशान लग रहे थे पति'

महिला ने तहसीलदार को दी शिकायत में कहा, 'मैंने सोमवार की रात अपने पति से बात की और वह ठीक लग रहे थे। अगले दिन, मुझे पता चला कि उसने मुझे सुबह लगभग 4 बजे वॉट्सऐप पर एक वीडियो संदेश भेजा था। वह परेशान लग रहे थे और उन्होंने मुझे परिवार की देखभाल करने के लिए कहा। उसने यह भी कहा कि कुछ लोग उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।'

ऐसे मिली मौत की खबर

कोकिला ने कहा कि उसने फोन करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने इराक में एक अन्य कर्मचारी से संपर्क किया। उसने कहा, 'शुरू में, जो हुआ उसके बारे में किसी ने ठीक से बात नहीं की। थोड़ी देर बाद, मुझे बताया गया कि मेरे पति ने फांसी लगा ली थी और वह मर चुका है।'
 

वीडियो का क्या है राज?

चिन्नाय्या के भेजे गए वीडियो संदेश में, उसने कहा कि वह अब जीवित नहीं रह सकता क्योंकि तमिलनाडु और अन्य (भारतीय) राज्यों के कुछ लोग उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो के साथ उसे धमकी दे रहे हैं। उन्होंने उन लोगों के नाम भी बताए जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ये तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया।

तहसीलदार को लेटर

मंगलवार को, कोकिला ने नाथम तहसीलदार को एक याचिका प्रस्तुत की जिसमें मांग की गई कि राज्य सरकार चिन्नाय्या के शव को डिंडीगुल वापस लाने की व्यवस्था करे। तहसीलदार रमैया ने कहा, 'हमें याचिका मिली है। इसे आगे की कार्रवाई के लिए उचित माध्यम के माध्यम से उपयुक्त उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।' तहसीलदार रमैया ने कहा।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.