अब ट्रेन में गरमा-गरम खाना चाहिए तो इन नंबर पर करें व्हाट्सएप

Updated on 07-02-2023 06:12 PM
नई दिल्ली: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपका दिन बना देगी। रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए नया तोहफा दिया है। इस तोहफे में भारतीय रेलवे आपको व्हाट्सएप के जरिए ट्रेन में ऑनलाइन फूड ऑर्डर की सुविधा देता है। IRCTC की नई सुविधा के तहत अब ट्रेनों में व्हाट्सएप नंबर के जरिए भी खाना बुक किया जा सकेगा। रेलवे की पीएसयू कंपनी IRCTC ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 8750001323 जारी किया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी यह सुविधा चुनिंदा ट्रेनों में शुरू की गई है। आने वाले दिनों में बाकी ट्रेनों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए यात्रियों की प्रतिक्रिया और सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि सेवा में सुधार हो सके। रेलवे ने फिलहाल वॉट्सऐप के जरिए ई-कैटरिंग सेवाओं को दो चरणों में शुरू किया है। IRCTC मौजूदा समय में ई-कैटरिंग सेवाओं के जरिए ग्राहकों को एक दिन में करीब 50,000 खाने की प्लेट मुहैया करा रहा है। इस खाने को IRCTC की वेबसाइट के साथ-साथ ऐप के जरिए बुक कराया जाता है।

इन नंबर को सेव कर लें

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। इस सर्विस का लाभ उठाकर आप ट्रेन में व्हाट्सएप के जरिए गरमा-गरम खाना मंगवा सकते है। ई केटरिंग सर्विस के जरिए आप +91-8750001323 पर मैसेज भेजकर अपने लिए ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकते हैं। रेलवे ने फूड ऑर्डर सुविधा को दो चरणों में योजना तैयार की है। पहले चरण के तहत बिजनेस व्हाट्सएप नंबर लिंक www.ecatering.irctc.co.in पर क्लिक करके ई-कैटरिंग सेवाओं के चयन के लिए ई टिकट बुक करने के लिए कस्टमरों को एक मैसेज भेजागा।

इसके बाद कस्टमर को IRCTC की ई कैटरिंग वेबसाइट के जरिए सीधे स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्टोरेंटसे फूड ऑर्डर की सुविधा देगा। इसके लिए आपको कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं दूसरे चरण में व्हाट्सऐप नंबर कस्टमर के लिए वन टू वन कम्यूनिकेशन की तरह काम करेगा। इस सर्विस के तहत AI पावर चैटबॉट होगा, जो यात्रियों को ई कैटरिंग सेवाओं के सवालों का जवाब देहा और खाना बुक करने में उनकी मदद करेगा । आपको बता दें कि ई कैटरिंग सेवाओं के जरिए एक दिन में करीब 50000 प्लेट उपलब्ध करवाता है। आप वेबसाइट और ऐप के जरिए खाना बुक कर सकते हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.