अब प्रदूषण जांच का वीडियो बनाना अनिवार्य VAHAN पोर्टल पर अपलोड भी करना होगा

Updated on 28-12-2023 01:44 PM

अब देशभर में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल यानी PUC सर्टिफिकेट देने से पहले जांच केंद्रों को टेस्ट का कम से कम 10 सेकेंड का वीडियो बनाना होगा, जिसमें गाड़ी की नंबर प्लेट सहित पॉल्यूशन टेस्ट की पूरी प्रोसेस दिखानी होगी। साथ ही, रिकॉर्डेड वीडियो सरकार के वाहन (VAHAN) पोर्टल पर अपलोड भी करना होगा।

परिवहन विभाग ने यह फैसला PUC सर्टिफिकेट जारी करने में गड़बड़ी की शिकायत के बाद लिया है। दरअसल, देशभर से कई PUC सेंटर्स के खिलाफ शिकायतें आ रहीं थी कि वे जरूरी जांच किए बिना ही सर्टिफिकेट इश्यू कर रहें है। वहीं कई शिकायतों में यह भी देखा गया कि सेंटर्स कई बार बिना जांच किए ही सर्टिफिकेट इश्यू कर देते हैं।

VAHAN पोर्टल को सरकार कर रही अपडेट
मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज (MoRTH) ई-सर्विस देने वाले वाहन (VAHAN) पोर्टल में वीडियो अपलोड करने की सुविधा देने के लिए जरूरी मॉडिफिकेशन कर रहा है। विभाग एक साल के लिए PUC सर्टिफिकेट जारी करता है।

एक हफ्ते में शुरू हो सकती है नई व्यवस्था
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह व्यवस्था आने वाले एक से दो हफ्ते में शुरू हो जाएगी। मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक देश में गाड़ी चलाने के लिए PUC सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। यह सर्टिफिकेट गाड़ियों से निकलने वाले एग्जॉस्ट गैस की जांच करने के बाद दिया जाता है।

PUC सर्टिफिकेट कैसे बनावाएं?

  • अपनी गाड़ी लेकर नजदीकी एमिशन टेस्टिंग सेंटर जाएं।
  • यहां टेस्टिंग ऑपरेटर आपके गाड़ी की एग्जॉस्ट पाइप में टेस्टिंग डिवाइस डालकर निकलने वाले धुआं की जांच करेगा।
  • इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो आपके गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ करेगा।
  • 10 सेकेंड के इस वीडियो को वह E-VAHAN पोर्टल पर अपलोड करेगा।
  • इसके बाद रीडिंग के आधार पर आपका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जारी कर देगा।
  • इस सर्टिफिकेट को आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.