अब मुकेश अंबानी का लॉन्ग जंप, अमीरों की टॉप 10 लिस्ट में किया कमबैक

Updated on 09-02-2023 06:42 PM
नई दिल्ली:रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने लंबे वक्त के बाद दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की टॉप 10 लिस्ट में वापसी की है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Real Time billionaires list) के मुताबिक मुकेश अंबानी फिर से अमीरों की लिस्ट में 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी 83. 2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आज अमीरों के टॉप 10 में शामिल हो गए है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में बुधवार को 1.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

अंबानी का कामबैक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में पिछले 24 घंटे में 1.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के साथ मुकेश अंबानी की संपत्ति खबर लिखे जाने तक 83.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई। अंबानी के नेटवर्थ में तेजी आई और वो फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में 10वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने दो पायदान की छलांग लगाई। अंबानी 12वें नंबर से 10वें नंबर पर पहुंच गए। 83.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन हुए है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी एकलौते भारतीय हैं, जो फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप 10 में बने हुए हैं। इससे पहले गौतम अडानी भी इस लिस्ट में थे, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आने के बाद उनकी संपत्ति घटकर आधी हो गई और इस रैंकिंग लिस्ट में वो पिछड़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए।

    2018 से हर साल बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति

    मुकेश अंबानी के नेटवर्थ का चार्ट देखें तो साल 2018 से उनकी संपत्ति लगातार बढ़ी है। वर्ल्ड बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक साल 2018 में उनका नेटवर्थ 3.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। साल 2019 में मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 4.1 लाख करोड़ पर पहुंच गया था। साल 2020 में अंबानी की संपत्ति बढ़कर 7 लाख करोड़ पर पहुंच गई थी। वहीं साल 2022 में उनका नेटवर्थ 7.48 लाख करोड़ पर पहुंच गया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     16 June 2026
    नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
     16 June 2026
    नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
     16 June 2026
    मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
    Advt.