अब भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं किसी देश में : अजय चंद्राकर

Updated on 21-09-2025 02:11 PM
रायपुर, भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन शनिवार को टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से मिले सुझाव केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में शामिल किए जाते हैं, जिससे जनता की भागीदारी सरकार में झलकती है।

मुख्य वक्ता के रूप में कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आयात–निर्यात रूपयों में कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि तब गांवों में महिलाओं को शौच के लिए रात का इंतजार करना पड़ता था और पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं, जबकि अब हर घर में शौचालय और पाइपलाइन से पानी उपलब्ध है।
कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष सतीश थोरानी और कैट प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वागत तुषार चोपड़ा व सहयोगियों ने किया, संचालन अमित मैशेरी और आभार प्रदर्शन राजकुमार राठी ने किया।

सम्मेलन में जसप्रीत सिंह, डॉ. सुजीत परिहार, पूजा शर्मा, सीए अमिताभ दुबे, अजय पाणिकर, अधिवक्ता सविता गुप्ता, स्मिता पांडे, वेदिका जैन, संतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.