अब बैग लेस डे पर सभी बच्चे एक ही यूनिफॉर्म में नजर आएंगे

Updated on 22-09-2023 04:33 PM
सूरजपुर। पूर्व माध्यमिक शाला तिवरागुड़ी में शिक्षिका ममता वर्मा ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय महेश कुमार वर्मा की स्मृति में विद्यालय में दर्ज समस्त बच्चो को टी शर्ट वितरित की। इनका उपयोग बैग लेस-डे शनिवार को सभी बच्चे एक ही यूनिफार्म में पहुंच के योग आदि गतिविधियों को विद्यालय में करेंगे।

इस अवसर पर पंडित भारद्वाज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पीतांबर सिंह संकुल प्राचार्य, घनश्याम दुबे बीआरपी, दीवान सिंह जन शिक्षक, संत लालयादव प्रधान पाठक के उपस्थिति में संपन्न हुआ। संकुल प्राचार्य मरावी ने ममता वर्मा के सोच व कार्य की सराहना करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय आकर अध्ययन करने की सलाह दी। घनश्याम दुबे ने इस तरह की सुविधा शासकीय स्कूल के बच्चों को मिलने से बच्चों का उत्साह बढ़ेगा तथा बच्चे उत्साहित होकर पढ़ेंगे एवं गुणवत्ता का विकास होगा। पंडित भारद्वाज ने कुमारी ममता वर्मा के पदस्थ से ही नवाचार कर विद्यालय को सुसज्जित करने, पुस्तकालय की व्यवस्था करने, बागवानी की व्यवस्था करने, शून्य नवाचार कर अध्यापन कर बच्चों के गुणवत्ता सुधार हेतु किए गए प्रयास की सराहना की तथा उनके द्वारा बैगलेस डे को किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों हेतु यूनिफॉर्म हेतु टी-शर्ट प्रदान करने की इच्छा शक्ति की सराहना की व विद्यालय में पदस्थ समस्त शिक्षकों से आह्वान किया कि अब विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना हो गई है, सभी शिक्षक नियमित अध्यापन कर बच्चों के गुणवत्ता स्तर में सुधार लाएं।

बच्चों को कहा कि आपके पढ़ने-बढ़ने का पूरा अवसर है आपके लिए खुला आसमान है मेहनत करे लक्ष्य निर्धारित करने का प्रयास करे। इस अवसर पर शिक्षक ईश्वर प्रसाद डड़सेना, दीप्ति कंवर, मिलन सिदार उपस्थित रहे। सभी बच्चे प्रसन्न थे और उत्साहित होकर योग, व्यायाम एवं शैक्षिक गतिविधियों को करने हेतु संकल्पित दिखे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.